+91-9839333301

legalbulletin@legalbulletin.in

| Register

हत्या मामले में वाहन चालक आरोपी की Bail Application खारिज

हत्या मामले में वाहन चालक आरोपी की Bail Application खारिज

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जौनपुर के खेता सराय थाना क्षेत्र में हुए हत्या के एक मामले में आरोपी विकास यादव की Bail Application खारिज कर दी है. यह आदेश जस्टिस समीर जैन ने दिया है. दर्ज एफआईआर के अनुसार, 1 मई 2026 को सूचनाकर्ता अपने बेटे आजाद और अन्य लोगों के साथ चार पहिया वाहन से जा रहे थे तभी नामजद आरोपियों ने फायरिंग कर आजाद की हत्या कर दी.

एफआईआर में मूल रूप से आरोपी प्रदीप बिंद और रवि यादव पर गोली चलाने का आरोप था, लेकिन जांच के दौरान चश्मदीद गवाहों टोनी और हिमांशु के बयानों में थोड़ा बदलाव आया  उन्होंने कहा कि कुशल मिश्रा और रवि यादव ने गोली चलाई, रवि यादव आवेदक विकास यादव की मोटरसाइकिल पर सवार था.

तर्क दिया गया कि न तो एफआईआर में और न ही गवाहों के बयान में विकास यादव पर सीधे फायरिंग करने का आरोप है. साथ ही यह भी कहा गया कि आवेदक का कोई आपराधिक इतिहास नहीं है और वह 4 मई 2026 से जेल में बंद है. राज्य सरकार की ओर से अधिवक्ता और सूचनाकर्ता के वकील ने Bail Application का विरोध करते हुए कहा कि छह आरोपी दो अलग-अलग मोटरसाइकिलों पर आए थे, जिनमें से एक मोटरसाइकिल आवेदक खुद चला रहा था और उस पर बैठे रवि यादव ने ही फायरिंग की थी.

इसे भी पढ़ें….ट्रायल कोर्ट सुनिश्चित करें कि 125 CrPc के तहत Maintenance allowance पाने के लिए बार-बार ‘एक्जीक्यूशन एप्लीकेशन’ देने की जरूरत ही न रहे

अदालत ने पाया कि भले ही सीधे फायरिंग का आरोप आवेदक पर नहीं है, लेकिन घटना में उसकी संलिप्तता  मोटरसाइकिल चलाना, जिस पर शूटर सवार था  प्रथमदृष्टया स्पष्ट है. इस आधार पर कोर्ट ने कहा कि इस स्तर पर आवेदक को निर्दोष नहीं माना जा सकता. 21 जुलाई 2026 को पारित आदेश में कोर्ट ने Bail Application खारिज करते हुए स्पष्ट किया कि ये टिप्पणियां केवल जमानत याचिका के निस्तारण तक सीमित हैं और ट्रायल में मामले के गुण-दोष पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा.

इसे भी पढ़ें…. ‘Code on Social Security’, 2020′ यूपी फाइनेंशियल हैंडबुक की दूसरी मैटरनिटी लीव पर दो साल की रोक से ऊपर माना जाएगा

संजय भाटी को Interim anticipatory bail

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने गौतम बुद्ध नगर के दादरी थाना क्षेत्र में दर्ज मामले में आरोपी संजय भाटी को Interim anticipatory bail दे दी है. जस्टिस राजीव लोचन शुक्ला की अदालत ने यह आदेश पारित किया है. याची अधिवक्ता वीके चंदेल व मयंक कृष्ण चंदेल का कहना था कि उसे झूठा फंसाया गया है, फायरिंग की घटना में किसी को चोट नहीं आई और उनका कोई आपराधिक इतिहास नहीं है.

शिकायतकर्ता के वकील नवनाथ पांडेय ने Bail Application का विरोध करते हुए कहा कि आरोपियों द्वारा शिकायतकर्ता पर फायरिंग करने का सीसीटीवी फुटेज मौजूद है और उन्होंने इसे रिकॉर्ड पर लाने के लिए समय मांगा. मामले को 30 जुलाई 2026 को फिर से सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया गया है. तब तक, चोट न लगने के तथ्य को ध्यान में रखते हुए, गिरफ्तारी की स्थिति में भाटी को व्यक्तिगत मुचलके और दो जमानतियों पर Interim anticipatory bail पर रिहा करने का आदेश दिया गया.

इसे भी पढ़ें…. 528 BNSS के तहत Criminal Proceeding रद्द करने की अर्जी सुनते समय कोर्ट न तो मिनी ट्रायल कर सकता है और न सबूतों की जांच

कुछ शर्तों के साथ जैसे सबूतों से छेड़छाड़ न करना, गवाहों को धमकाना या प्रभावित न करना, देश छोड़ने से पहले अदालत की अनुमति लेना, और सुनवाई की तारीखों पर उपस्थित रहना. शर्तों के उल्लंघन की स्थिति में अभियोजन पक्ष Bail रद्द कराने के लिए आवेदन दे सकेगा.

इसे भी पढ़ें…. पति शब्द का अर्थ है एक विवाहित पुरुष जिसकी कानूनी पत्नी जीवित हो, पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी अवैध, लागू नहीं हो सकते BNS की धारा 80 और 85 के प्रावधान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *