+91-9839333301

legalbulletin@legalbulletin.in

| Register

New tax system को चुनने के बाद हाईकोर्ट जज (सैलरी और सर्विस की शर्तें) अधिनियम, 1954 की धारा 22 डी के तहत तय कानूनी अलाउंस पर छूट न मिलने को चुनौती

इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज की नए टैक्स सिस्टम के खिलाफ याचिका पर केंद्र सरकार व विभाग से चार हफ्ते में मांगा जवाब

New tax system को चुनने के बाद हाईकोर्ट जज (सैलरी और सर्विस की शर्तें) अधिनियम, 1954 की धारा 22 डी के तहत तय कानूनी अलाउंस पर छूट न मिलने को चुनौती

इलाहाबाद हाई कोर्ट के जस्टिस संदीप जैन की New tax system के तहत अपनी कुल आय से कानूनी अलाउंस पर छूट न मिलने की चुनौती याचिका पर केंद्र सरकार व आयकर विभाग से चार हफ्ते में जवाब मांगा है. जस्टिस सौमित्र दयाल सिंह और जस्टिस स्वरूपमा चतुर्वेदी की खंडपीठ ने भारत सरकार व सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेस विभाग व आयकर विभाग से जानकारी मांगी थी.

विभाग के अधिवक्ता अंकुर अग्रवाल ने जानकारी दी और बताया कि दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली टैक्स बार एसोसिएशन केस में कहा है कि New tax system में अलग से उपबंध नहीं किया गया है इसलिए New tax system में छूट का लाभ नहीं दिया जा सकता. इसके बाद कोर्ट के आदेश पर उन्होंने New tax system पर काउंटर एफी​डेविट दाखिल करने के लिए समय मांगा तो कोर्ट ने उन्हें चार सप्ताह का समय दे दिया..

जस्टिस जैन ने New tax system को चुनने के बाद अपनी कुल आय से हाईकोर्ट जज (सैलरी और सर्विस की शर्तें) अधिनियम, 1954 की धारा 22 डी के तहत तय कानूनी अलाउंस पर छूट न मिलने को चुनौती दी है. धारा  22 डी हाईकोर्ट जज के ऑफिशियल घर, आने-जाने की सुविधाओं, सत्कार अलाउंस और लीव ट्रैवल कंसेशन की कीमत को आयकर से छूट देता है.

इसे भी पढ़ें…. Evidence Act के सेक्शन 26 के अनुसार मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में दिया गया बयान ही उस व्यक्ति के खिलाफ साबित माना जाएगा

New tax system के तहत इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने पर छूट का दावा करने की इजाजत नहीं

जस्टिस जैन ने जब New tax system के तहत फाइनेंशियल ईयर 2025-26 के लिए अपना इनकम टैक्स रिटर्न (आईटीआर-2) फाइल करने की कोशिश की तो आयकर पोर्टल ने कथित तौर पर उन्हें कानूनी न्यायिक भत्ते के लिए 9.85 लाख रुपये की छूट का दावा करने की इजाजत नहीं दी, जिससे पता चला कि यह फायदा सिर्फ पुराने टैक्स सिस्टम के तहत ही मिलता था.

इसके बाद जस्टिस जैन ने सीबीडीटी और केंद्रीय वित्त मंत्री को प्रत्यावेदन दिया. जवाब में, उन्हें सिर्फ 12 सितंबर, 2025 के ऑफिस मेमोरेंडम का जिक्र करते हुए एक कम्युनिकेशन मिला. मेमोरेंडम में कहा गया है कि New tax system को चुनने वाले टैक्सपेयर ऐसी छूट क्लेम नहीं कर सकते क्योंकि यह New tax system पहले से ही लिबरल टैक्स स्लैब, कम टैक्स रेट और ज्यादा रिबेट देता है. इसमें कहा गया है कि इसके अलावा छूट देना डबल फायदा देना होगा.

इसे भी पढ़ें…. न्याय होना ही काफी नहीं, न्याय होते हुए दिखना भी जरूरी है, Bail को लेकर दाखिल 80 अर्जियों पर जस्टिस ने किया खुद को सुनवाई से अलग

बिना चार्जशीट निलंबन आदेश पर रोक राज्य सरकार से कोर्ट ने मांगा जवाब

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने बिजली विभाग सोनभद्र के कवर अभियंता शैलेष प्रजापति के निलंबन आदेश पर प्रभावी रोक लगा दी है. याची का कहना था कि उसे विभागीय जांच कार्यवाही की चार्जशीट अभी तक नहीं दी गई है और लंबे समय से बिना जांच निलंबित रखा गया है. निलंबन आदेश अधीक्षण अभियंता राज्य विद्युत निगम ने पारित किया है.जस्टिस दिनेश पाठक ने याचिका की सुनवाई की. याचिकाकर्ता के वकील ऋतेश श्रीवास्तव और श्वेता सिंह ने तीन मुख्य आधार पर आदेश को चुनौती दी.

यूपी पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड एम्प्लॉईज (डिसिप्लिन एंड अपील) रेगुलेशन्स, 2020 के नियम 4(i) के प्रावधान के अनुसार, निलंबन तभी किया जा सकता है जब आरोप इतने गंभीर हों कि साबित होने पर मेजर पेनल्टी लगे. साथ ही आदेश जारी करने से पहले नियुक्ति प्राधिकारी को संबंधित रिकॉर्ड मंगाकर उनकी जांच करनी चाहिए थी और तर्कसंगत आदेश पारित करना चाहिए था. इस पर 2023 के इम्तियाज अहमद अंसारी केस और डॉ. अरविंद कुमार राम केस का हवाला दिया गया.

इसे भी पढ़ें….ट्रायल कोर्ट सुनिश्चित करें कि 125 CrPc के तहत Maintenance allowance पाने के लिए बार-बार ‘एक्जीक्यूशन एप्लीकेशन’ देने की जरूरत ही न रहे

तर्क दिया गया कि बिना किसी अनुशासनिक कार्यवाही पर विचार किए ही निलंबन कर दिया गया. इसके समर्थन में मीरा तिवारी बनाम चीफ मेडिकल ऑफिसर (2001) केस का हवाला दिया गया. काफी समय बीत जाने के बावजूद याचिकाकर्ता को अब तक आरोप-पत्र नहीं दिया गया. अजय कुमार चौधरी बनाम भारत संघ केस का हवाला दिया, जिसमें सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि निलंबन 3 महीने से ज्यादा नहीं बढ़ाया जा सकता बिना चार्जशीट के.

कोर्ट ने माना कि मामले पर विचार की आवश्यकता है. कोर्ट ने राज्य सरकार को जवाब दाखिल करने के लिए 3 हफ्ते का समय दिया और अगली सुनवाई की तिथि 23 सितंबर 2026 नियत की गई. अगले आदेश तक निलंबन आदेश का प्रभाव स्थगित रहेगा यानी याचिकाकर्ता फिलहाल राहत में है.

इसे भी पढ़ें….Indian Penal Code की धारा 34 संयुक्त या रचनात्मक दायित्व का सिद्धांत बताती है, यह सबूत और व्याख्या का एक नियम है

इसे भी पढ़ें…. सरचार्ज लगाने की एकमात्र वैधानिक प्रक्रिया उत्तर प्रदेश पंचायत राज अधिनियम, 1947 की धारा 27 तथा उत्तर प्रदेश पंचायत राज नियमावली, 1947 के नियम 256 और 257 में ही निहित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *