+91-9839333301

legalbulletin@legalbulletin.in

| Register

CrPC की धारा 125 के तहत Maintenance तय करने की याचिका पर क्रूरता का पक्का सुबूत मांगना उचित नहीं: इलाहाबाद हाई कोर्ट

कोर्ट ने कहा, पति सिर्फ इसलिए Maintenance देने से मना नहीं कर सकता कि मुश्किल समय में उसके माता-पिता मदद कर रहे हैं

CrPC की धारा 125 के तहत Maintenance तय करने की याचिका पर क्रूरता का पक्का सुबूत मांगना उचित नहीं: इलाहाबाद हाई कोर्ट

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने कहा है कि CrPC की धारा 125 के तहत Maintenance कार्यवाही संक्षिप्त होती है और Maintenance तय करने के लिए कोर्ट को आपराधिक मुकदमों या वैवाहिक विवादों में जरूरी सबूतों के कड़े मानकों की मांग नहीं करनी चाहिए. इसका उद्देश्य बेसहारापन को रोकना और उपेक्षित आश्रितों के लिए बुनियादी वित्तीय सुरक्षा और गुजारा सुनिश्चित करना है. इस कमेंट के साथ इलाहाबाद हाई कोर्ट के जस्टिस गरिमा प्रसाद की बेंच ने बुलंदशहर फैमिली कोर्ट के उस आदेश को रद्द कर दिया है जिसमें पत्नी को Maintenance देने से पूरी तरह मना कर दिया गया था और बच्चों के लिए मेंटेनेंस की राशि बेहद कम तय की गयी थी.

कोर्ट ने कहा कि अपनी कानूनी जिम्मेदारी से बचने के लिए अपनी आय को कम या छिपा नहीं सकता. किसी पत्नी को सिर्फ इसलिए आर्थिक मदद से वंचित नहीं किया जा सकता क्योंकि मुश्किल समय में उसके माता-पिता उसकी मदद कर रहे हैं.  यह क्रिमिनल रिविजन श्रीमती रेनू और उनके दो नाबालिग बच्चों द्वारा दायर की गई थी.

इसमें बुलंदशहर के फैमिली कोर्ट द्वारा 14.12.2023 को Cr.PC की धारा 125 के तहत Maintenance कार्यवाही में दिए गए फैसले और आदेश को चुनौती दी गई थी. इस फैसले में फैमिली कोर्ट ने पत्नी के Maintenance के दावे को खारिज कर दिया और बच्चों को याचिका दायर करने की तारीख से प्रति माह 3,000 रुपये का गुजारा-भत्ता देने का आदेश दिया था.

फैमिली कोर्ट ने खुद यह दर्ज किया है कि पति ने नवंबर 2020 के बाद पत्नी और बच्चों को कोई Maintenance नहीं दिया

रिविजनकर्ताओं के वकील का तर्क है कि विवादित फैसले में गंभीर कानूनी खामियां और गलतियां हैं. उनके अनुसार फैमिली कोर्ट ने जो तरीका अपनाया है वह धारा 125 के मूल उद्देश्य के ही खिलाफ है. यह कहा गया है कि निचली अदालत ने कार्यवाही का निपटारा लगभग ऐसे किया जैसे कि यह क्रूरता और व्यभिचार का कोई पूर्ण वैवाहिक मुकदमा हो.

यह भी कहा गया है कि फैमिली कोर्ट ने खुद यह दर्ज किया है कि पति ने नवंबर 2020 के बाद पत्नी और बच्चों को कोई Maintenance नहीं दिया है फिर भी उसने गलत निष्कर्ष निकाला कि पत्नी उपेक्षित नहीं थी और उसके पास अलग रहने का कोई पर्याप्त कारण नहीं था.

इसे भी पढ़ें…विधानसभाओं के लिए Reservation रोटेशन का मामला विधायी अधिकार क्षेत्र में, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने परिसीमन अधिनियम की धारा 9(1)(c) की संवैधानिक वैधता को बरकरार रखा

तर्क दिया गया है कि नाबालिग बच्चों को दिया गया Maintenance पूरी तरह से अपर्याप्त और अवास्तविक है, और सुप्रीम कोर्ट द्वारा ‘रजनीश बनाम नेहा, (2021) 2 SCC 324’ मामले में तय किए गए सिद्धांतों के खिलाफ है. इसके विपरीत पति की ओर से पेश वकील ने विवादित फैसले का समर्थन किया और कहा कि फैमिली कोर्ट ने रिकॉर्ड पर मौजूद मौखिक और दस्तावेजी सबूतों के मूल्यांकन के आधार पर तथ्यों के निष्कर्ष दर्ज किए हैं और रिविजन अधिकार क्षेत्र का इस्तेमाल करते हुए इसमें किसी हस्तक्षेप की आवश्यकता नहीं है.

यह भी कहा गया कि पति ने भारतीय सेना में अपनी सेवा के दौरान अपनी सैलरी से कटौती करके पत्नी और बच्चों को Maintenance देना सुनिश्चित किया था और वे अभी सेना से रिटायर हो चुके हैं और मुख्य रूप से पेंशन पर गुजारा कर रहे हैं. वकील के अनुसार, फैमिली कोर्ट द्वारा तय की गई रकम पति की आर्थिक क्षमता को देखते हुए उचित है और इसे बढ़ाने की कोई जरूरत नहीं है. यह तर्क भी दिया गया कि पत्नी को अपने पिता से पूरी मदद दी जा रही है और उसकी कुल आय करीब 50 हजार रुपये महीना है.

इसे भी पढ़ें…Bail granted करने और दोषसिद्धि व सजा पर रोक के आदेश पर रोक लगाने के लिए पीआईएल दाखिल करवाने वाले पर हाई कोर्ट ने

कोर्ट ने दोनों पक्षों की तरफ से पेश किये गये तर्कों को सुनने के बाद कहा कि इस मामले में, हालाँकि खेती और डेयरी से होने वाली आय के बारे में आरोप लगाए गए हैं, लेकिन ऐसा कोई भरोसेमंद दस्तावेजी सबूत रिकॉर्ड पर नहीं लाया गया है जिससे यह पक्के तौर पर साबित हो सके कि पत्नी ₹50,000 प्रति माह कमा रही है.

रिकॉर्ड पर मौजूद सामग्री से यह साफ तौर पर साबित होता है कि पति को लगभग ₹21,000 प्रति माह की नियमित पेंशन मिलती है और उसके पास परिवार-आधारित खेती और डेयरी से जुड़े सहायक ढाँचे भी हैं, हालाँकि उनकी सटीक मौद्रिक कीमत पक्के तौर पर साबित नहीं हुई है. इसलिए, जबकि आय के अनुमानित आकलन के आधार पर Maintenance तय नहीं किया जा सकता है, कोर्ट मौजूदा आर्थिक हालात में स्कूल जाने वाले दो बच्चों सहित तीन आश्रितों का भरण-पोषण करने की व्यावहारिक वास्तविकताओं को भी नजरअंदाज नहीं कर सकता है.

कोर्ट ने इन बातों पर विचार करते हुए कि (i) लगभग ₹21,000 प्रति माह की मानी गई पेंशन आय; (ii) यह तथ्य कि दूसरी पार्टी सेना का एक स्वस्थ रिटायर्ड कर्मचारी है; (iii) रिविजन करने वाले नंबर 1 की किसी स्वतंत्र आय का कोई सबूत न होना; (iv) स्कूल जाने वाले दो नाबालिग बच्चों के भरण-पोषण की दूसरी पार्टी की जिम्मेदारी; (v) शिक्षा, भोजन, कपड़े, परिवहन और चिकित्सा खर्चों की बढ़ती लागत; और (vi) रजनीश (ऊपर बताए गए) मामले में तय किए गए सिद्धांत; इस कोर्ट की राय है कि कि रिविजन दाखिल करने वाली पत्नी) को ₹5,000 प्रति माह और दोनों बच्चों को ₹4-4 हजार प्रति माह का गुजारा-भत्ता देकर न्याय के उद्देश्यों को ठीक से पूरा किया जा सकेगा.

इसे भी पढ़ें… Select GST Act मौजूद तो सामान्य दंड कानून के प्रावधानों का सहारा तभी सही जब आरोप अपराध के जरूरी तत्वों को स्वतंत्र रूप से दिखाते हों 

कोर्ट ने कहा कि कुल ₹13,000 प्रति माह का Maintenance दूसरी पार्टी की आर्थिक क्षमता और रिविजन करने वालों की जायज जरूरतों के बीच संतुलन बनाता है. इसे ज्यादा नहीं कहा जा सकता, खासकर तब जब यह रकम स्कूल जाने वाले दो नाबालिग बच्चों सहित तीन आश्रितों का Maintenance करने के लिए जरूरी हो. Maintenance धारा 125 के तहत आवेदन दायर करने की तारीख 02.02.2021 से देय होगा. यह मासिक Maintenance विपक्षी पति द्वारा हर कैलेंडर महीने की 10 तारीख तक दिया जाएगा.

अगर पति दिए गए आदेश के अनुसार Maintenance की राशि का भुगतान करने में चूक करता है तो रिवीजन करने वालों के पास यह अधिकार होगा कि वे इस आदेश को लागू करवाने और कानून के अनुसार विपक्षी की पेंशन और अन्य कानूनी रूप से मिलने वाली राशि से Maintenance की राशि की कटौती और वसूली के लिए सक्षम कोर्ट में उचित आवेदन दायर कर सकें. ऐसी स्थिति में संबंधित कोर्ट ऐसे आवेदन पर तेजी से विचार करेगा और फैसला करेगा.

इसे भी पढ़ें… Select कहार, कश्यप, मल्लाह, निषाद और बिंद जातियों को मझवार caste की sub caste, पर्यायवाची या सामान्य रूप मानकर संविधान (SC) आदेश, 1950 में मझवार जाति के साथ शामिल नहीं किया जा सकता

“CrPC की धारा 125 के तहत कार्यवाही में, कोर्ट को क्रूरता के पक्के सबूत पर जोर देने की जरूरत नहीं है, जैसा कि आपराधिक मुकदमों या वैवाहिक विवादों में जरूरी होता है. इसमें जांच का दायरा सीमित होता है. कोर्ट को यह देखना होता है कि क्या पत्नी के पास अलग रहने का कोई वाजिब कारण है और क्या पति के पास साधन होने के बावजूद उसने पत्नी का Maintenance करने में लापरवाही बरती है या मना किया है. इसमें संदेह से परे सबूत का मानक लागू नहीं होता. न ही कोर्ट CrPC की धारा 125 के तहत कार्यवाही को वैवाहिक दुर्व्यवहार से जुड़े हर आरोप और जवाबी आरोप के ट्रायल में बदल सकता है.
जस्टिस गरिमा प्रसाद की बेंच ने कहा

इसे भी पढ़ें…APO Preliminary Examination का मकसद सिर्फ स्क्रीनिंग, इसके अंक फाइनल रिजल्ट में नहीं जुड़ते, यूपी आरक्षण अधिनियम 1994 की धारा 3(6) का लाभ अंतिम चरण में मिलता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *