+91-9839333301

legalbulletin@legalbulletin.in

| Register

नवनिर्मित Advocates’ Building में हाईकोर्ट बार एसोसिएशन, इलाहाबाद के कार्यालय एवं लाइब्रेरी का इनॉगरेशन

कुछ ही दिनों में यह चैम्बर बहुत जल्द ही आप लोगों के उपयोग हेतु उपलब्ध उपलब्ध हो जायेगा: चीफ जस्टिस

नवनिर्मित Advocates' Building में हाईकोर्ट बार एसोसिएशन, इलाहाबाद के कार्यालय एवं लाइब्रेरी का इनॉगरेशन

इलाहाबाद हाई कोर्ट में नवनिर्मित Advocates’ Building के 12वें तल पर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन, इलाहाबाद के कार्यालय एवं लाइब्रेरी का उद्घाटन चीफ जस्टिस अरूण भंसाली, चेयरमैन बिल्डिंग कमेटी जस्टिस महेश चन्द्र त्रिपाठी, जस्टिस सौमित्र दयाल सिंह, जस्टिस सलिल कुमार राय, जस्टिस अजय भनोट, जस्टिस विकास बुधवार के कर कमलों द्वारा हाईकोर्ट बार एसोसिएशन अध्यक्ष राकेश पाण्डे, महासचिव अखिलेश कुमार शर्मा की मौजूदगी में बुधवार को हुआ.

प्रोग्राम जस्टिस अरिंदम सिन्हा, जस्टिस सिद्धार्थ वर्मा, जस्टिस अजीत कुमार, जस्टिस डॉ० गौतम चौधरी, जस्टिस अनीस कुमार गुप्ता, जस्टिस क्षितिज शैलेन्द्र, जस्टिस अब्दुल शाहिद, जस्टिस राजीव लोचन शुक्ला, जस्टिस कुणाल रवि सिंह, जस्टिस सत्य वीर सिंह, जस्टिस जय प्रकाश तिवारी, जस्टिस संजीव कुमार, जस्टिस जय कृष्ण उपाध्याय तथा मंजीत सिंह श्योरान (महानिबन्धक) व रजिस्ट्री के सभी अधिकारीगण उपस्थित रहे.

इसे भी पढ़ें…वैवाहिक विवाद से जुड़े आपराधिक मामले में परिवार के सदस्यों की सक्रिय भागीदारी का कोई खास आरोप न हो तो ट्रायल कोर्ट को विचार नहीं करना चाहिए

अध्यक्षता हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश पाण्डे तथा संचालन महासचिव अखिलेश कुमार शर्मा द्वारा किया गया. बार के पदाधिकारियों ने जस्टिस माल्यार्पण, पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्रम् व स्मृति चिन्ह भेंटकर स्वागत किया. हाईकोर्ट बार एसोसिएशन, इलाहाबाद की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में उपस्थित सभी Advocates’ को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बिल्डिंग कमेटी के चेयरमैन जस्टिस महेश चन्द्र त्रिपाठी ने कहा कि मुझे इस बात का गर्व है कि विश्व की सबसे बड़ी बार का मैं सदस्य रहा है. आज मैं जो कुछ भी हूं, सब इसी बार एसोसिएशन की देन है.

उन्होंने कहा कि इस नये भवन में आप सभी का स्वागत है. यह सब आप सभी के सहयोग से ही सम्भव हो सका. चैम्बर आवंटन की प्रक्रिया प्रारम्भ हो चुकी है. लगभग 11000 Advocates’ ने अपना-अपना पंजीकरण भी करा लिया है और जल्द ही पात्र अधिवक्ताओं पूरी पारदर्शित के साथ चैम्बर आवंटित कर दिया जायेगा.

सरकार से वार्ता चल रही है जिससे फण्ड की व्यवस्था सुनिश्चित हो सके और कनिष्ठ Advocates’ का व्यय भार कम हो

उन्होंने कनिष्ठ Advocates’ को सम्बोधित करते हुए कहा कि हम सभी के मुखिया चीफ जस्टिस द्वारा प्रदेश सरकार से वार्ता चल रही है जिससे फण्ड की व्यवस्था सुनिश्चित हो सके और कनिष्ठ Advocates’ का व्यय भार कम हो सके. उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि इस सम्बन्ध में जरूर कोई न कोई सकारात्मक हल निकलेगा.

चीफ जस्टिस अरूण भंसाली ने प्रोग्राम में उपस्थित सभी Advocates’ को धन्यवाद प्रकट करते हुए कहा कि सरकार से फण्ड की व्यवस्था के बारे में वार्ता चल रही है, जिससे कनिष्ठ Advocates’ को कम से कम बोझ पड़े और कुछ ही दिनों में यह चैम्बर बहुत जल्द ही आप लोगों के उपयोग हेतु उपलब्ध उपलब्ध हो जायेगा. बार के अध्यक्ष राकेश पाण्डे, वरिष्ठ अधिवक्ता ने कहा कि इस हाल में अभी कार्यालय, लाइब्रेरी, 50 कम्प्यूटरोंयुक्त कक्ष, वीडियो कांफ्रेसिंग हाल इत्यादि का निर्माण कार्य होना है. इससे एचजेएस इत्यादि के तैयारी करने वाले नये Advocates’ को काफी सहूलियत मिलेगी.

इसे भी पढ़ें…वाराणसी भूमि अधिग्रहण मामला: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 154 से अधिक याचिकाकर्ताओं की याचिकाएं खारिज की

उन्होंने सभी Advocates’ से अपील की कि आप सभी लोग अपने-अपने वाहनों हेतु मल्टीलेवल पार्किंग का ही उपयोग करें जिससे कानपुर रोड़ पर जाम की स्थिति न उत्पन्न हो सके. महासचिव अखिलेश कुमार शर्मा ने कहा कि बहुत अल्प समय में ही मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथिगण ने हमारे आग्रह को स्वीकार करके इस कार्यक्रम हेतु सहमति प्रदान की, इसके लिए पूरी कार्यकारिणी आभारी है.

उक्त अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमलेश कुमार द्विवेदी, अमित कुमार सिंह, विवेक मिश्र, राज कुमार त्रिपाठी, हनुमान प्रसाद मिश्र, दिनेश वरूण, बैरिस्टर सिंह, शशि कुमार द्विवेदी, रामेश्वर दत्त पाण्डेय, बिन्दु कुमारी, अंजनी कुमार मिश्र, कनक कुमार त्रिपाठी, दिवांशु तिवारी, बलदेव शुक्ल, अभिषेक तिवारी, तृप्ति यादव, आरती गुप्ता, अखण्ड प्रताप त्रिपाठी, गया प्रसाद मिश्र, गिरीश चन्द्र शुक्ला, अनिरूद्ध सिंह, अवनीश चन्द्र त्रिपाठी, कृष्ण मोहन पाण्डेय एवं अमित सिंह सेंगर सहित हजारों की संख्या में सम्मानित अधिवक्तागण उपस्थित रहे.

इसे भी पढ़ें…चौथी संतान के लिए Maternity leave नहीं मिलेगा, 3 संतान नौकरी में आने से पहले का तर्क मंजूर नहीं: इलाहाबाद हाई कोर्ट

इसे भी पढ़ें… 9 साल पुराने Rape केस में आरोपी बरी, अभियोजन नहीं साबित कर सका अपराध

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *