+91-9839333301

legalbulletin@legalbulletin.in

| Register

इलाहाबाद हाई कोर्ट Bar Association के चुनाव में 74 मतों के अंतर से अध्यक्ष निर्वाचित हुए सीपी उपाध्याय, संतोष महासचिव पद पर जीते

बार के दो पदों पर का परिणाम घोषित, अब शुरू होगी वरिष्ठ उपाध्यक्ष और उपाध्यक्ष समेत अन्य पदों के मतों की गिनती

इलाहाबाद हाई कोर्ट Bar Association के चुनाव में 74 मतों के अंतर से अध्यक्ष निर्वाचित हुए सीपी उपाध्याय, संतोष महासचिव पद पर जीते

इलाहाबाद हाईकोर्ट Bar Association को नया अध्यक्ष और महासचिव शुक्रवार को मिल गये. Bar Association के अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में कांटे की टक्कर में डॉ सीपी उपाध्याय ने अपने निकटतम प्रतिद्वन्दी पीसी श्रीवास्तव को पराजित किया. कड़े मुकाबले के बीच अध्यक्ष पर निर्वाचित डॉ. सीपी उपाध्याय को 2,446 मत हासिल हुए जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वन्दी पीसी श्रीवास्तव को कुल 2372 मत प्राप्त हुए.

Bar Association के पूर्व में अध्यक्ष रह चुके वरिष्ठ अधिवक्ता राधा कांत ओझा को 2019 और चौथे स्थान पर रहे पूर्व अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक कुमार सिंह को 1824 मत प्राप्त हुए. इनके अलावा अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ने वाले अनिल श्रीवास्तव को 600, प्रभा शंकर मिश्रा को 549 मत, हरबंश सिंह को 125 मत और देवी प्रसाद सिंह को 37 मत प्राप्त हुए. 39 मत प्राप्त खाली रहे जबकि 28 मतों को अवैध घोषित कर दिया गया.

इसे भी पढ़ें… औराई के भाजपा विधायक की तहरीर पर दर्ज केस की सुनवाई पर रोक, चेयरमैन का टिकट दिलवाने के लिए कथित तौर पर 23 लाख रुपये लेने के आरोप को को बताया था छवि खराब करने की कोशिश

Bar Association के अध्यक्ष पद के लिए दोनों उम्मींदवारों के बीच इतनी कांटे की टक्कर रही कि दोनों प्रत्याशियों के समर्थकों के माथे पर बल नजर आ रहे थे. बुधवार को मतों की गितनी बंद हुई तो श्री उपाध्याय आगे थे जबकि गुरुवार को काउंटिंग बंद होने के समय पीसी श्रीवास्तव ने बढ़त बना ली थी. शुक्रवार को भी शुरुआती दौर में दोनों के बीच मतों का अंतर काफी कम रहा लेकिन दोपहर बाद श्री उपाध्याय की लीड बढ़नी शुरू हुई और नतीजा आने पर वह 74 मतों के अंतर की हो गयी थी.

इसे भी पढ़ें… छोटे अपराध का तथ्य न बताया गया हो तो भी चयन निरस्त नहीं किया जा सकता, चयन निरस्तीकरण आदेश रद्द

शुक्रवार को निर्वाचन अधिकारी ने अध्यक्ष  पद के लिए महासचिव पद के परिणाम घोषित किये.  इलाहाबाद हाई कोर्ट Bar Association के दूसरे सबसे महत्वपूर्ण पद पर संतोष कुमार मिश्र ने अपने निकटतम प्रतिद्वनदी राय साहब यादव को 283 मतों से शिकस्त दी. इस पद पर भी टक्कर हुई लेकिन श्री मिश्र लगातार आगे बने रहे. संतोष कुमार मिश्रा (संतोष मिश्रा) को कुल 3270, राय साहब यादव (राय साहब) को 2987 मत प्राप्त हुए.

इसके अलावा शशि प्रकाश सिंह को 928, धर्मेंद्र प्रताप सिंह को 806, अभिषेक तिवारी को 454, उदय शंकर तिवारी (उदय तिवारी) को 301, आनंद मोहन पांडे को 292, नन्हे लाल त्रिपाठी (एन.एल.टी.) को 255, बृजेन्द्र कुमार पांडे (बी.के. पांडे) को 143, हरिन्द्र प्रसाद को 134, धर्मेंद्र कुमार शुक्ला (धर्मेंद्र शुक्ला) को 131, कुमार अनीश को 108, देवेन्द्र कुमार तिवारी (डॉ. डी.के. तिवारी) को 106 मत और राजेश सिंह को 40 प्राप्त हुए. इस पद पर 33 वोटरों ने मत पत्र को ब्लैंक छोड़ दिया था जबकि 51 मतों को अवैध घोषित कर दिया गया.

अधिवक्ताओं के द्वारा Bar Association के नवनिर्वाचित अध्यक्ष व महासचिव का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया

बता दें कि इस बार के Bar Association के चुनाव में कुल 10039 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था. परिणाम की घोषणा होते ही समर्थक अधिवक्ता खुशी से झूम उठे. अधिवक्ताओं के द्वारा Bar Association के नवनिर्वाचित अध्यक्ष व महासचिव का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया.

मुख्य चुनाव अधिकारी एसएफए नकवी तथा चुनाव अधिकारी वशिष्ठ तिवारी, जेबी सिंह, राज कुमार शुक्ल, लक्ष्मीकांत और अनुभव शुक्ला की देखरेख में चल रही मतणगना में अब वरिष्ठ उपाध्यक्ष और अन्य पदों के मतों की गिनती की जायेगी. इनका परिणाम आने के बाद कार्यकारिणी सदस्य पद पर चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के मतों की गिनती की जाएगी.

इसे भी पढ़ें… अस्थायी सेवा को पेंशन-अर्हता की गणना में गिना जाना चाहिए, भले ही पेंशन की वास्तविक राशि केवल नियमित सेवा के आधार पर तय हो

इलाहाबाद हाईकोर्ट Bar Association के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सीपी उपाध्याय मूलरूप से प्रयागराज के निवासी हैं. फौजदारी मामलों के एक्सपर्ट सीपी उपाध्याय इससे पहले हाईकोर्ट Bar Association के महासचिव रह चुके हैं. महासिचव बने संतोष मिश्र मूल रूप से देवरिया के निवासी हैं. अब वह प्रयागराज आने के बाद वह इलाहाबाद हाईकोर्ट में प्रैक्टिस शुरू किए. अपनी कड़ी मेहनत के बूते उन्होंने पहचान बनाई और क्रिमिनल केस के एक्सपर्ट के रूप में चर्चित हो गए. जानकार बताते हैं कि नौ वर्षों से लगातार वह चुनाव लड़ रहे थे.

अध्यक्ष की जीत पर हनुमान मंदिर में दर्शन को पहुंचे पूर्व उपाध्यक्ष राहुल पाण्डेय की हार्ट अटैक से मौत

इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष और पूर्व संयुक्त सचिव प्रेस राहुल पाण्डेय का दिल का दौरा पड़ने से देहांत हो गया है वे बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सीपी उपाध्याय के साथ हाईकोर्ट हनुमान मंदिर दर्शन करने गए थे. वहीं पर अचेत हो गये और आनन फानन में स्वरूप रानी अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. इस घटना से नवनिर्वाचित अध्यक्ष समेत हाई कोर्ट के अधिवक्ताओं में शोक की लहर व्याप्त हो गई.

इसे भी पढ़ें… अवैध संबंध बनाए रखने के लिए तीन बच्चों की हत्या में सजा-ए-मौत पाने वाली मां और उसका प्रेमी हाई कोर्ट से बरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *