+91-9839333301

legalbulletin@legalbulletin.in

| Register

जिदगी और मौत के खेल में हारी cricketer advocate जागृति शुक्ला, 19 दिन बाद एसपीजीआई लखनऊ में ली अंतिम सांस

अधिवक्ताओं में शोक की लहर, लंच बाद हाईकोर्ट में न्यायिक कार्य ठप, हाईकोर्ट बार सहित विभिन्न बार संगठनों ने दी शोक श्रद्धांजलि

जिदगी और मौत के खेल में हारी cricketer advocate जागृति शुक्ला, 19 दिन बाद एसपीजीआई लखनऊ में ली अंतिम सांस

डाक्टरों की लापरवाही और मारपीट से दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल एसपीजीआई लखनऊ में जीवन मृत्यु से जूझ रही युवा cricketer advocate जागृति शुक्ला का आज सुबह निधन हो गया. cricketer advocate के निधन की खबर फैलते ही हाईकोर्ट के अधिवक्ताओं में भारी आक्रोश देखा गया.

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की आपात शोक सभा में दोपहर बाद न्यायिक कार्य बहिष्कार का फैसला लिया गया. बार एसोसिएशन सहित तमाम अधिवक्ता संगठनों ने दिवंगत cricketer advocate की आत्मा को शोक श्रद्धांजलि अर्पित की और डाक्टरों के  खिलाफ कठोर कार्रवाई करने तथा मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की.

देश से बाहर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश पांडेय ने cricketer advocate के लिए सोसल मीडिया के जरिए शोक संवेदना प्रकट की. वरिष्ठ उपाध्यक्ष व महासचिव से उचित निर्णय लेने का अनुरोध किया. महासचिव अखिलेश शर्मा ने वरिष्ठ न्यायमूर्ति से न्यायिक कार्य बहिष्कार के प्रस्ताव पर सहयोग मांगा. आरके ओझा, सीपी उपाध्याय, अशोक सिंह, प्रभाशंकर मिश्र, संतोष कुमार मिश्र, राय साहब यादव, शशि प्रकाश सिंह, आदि अधिवक्ताओं ने एक स्वर से दोषी डाक्टरों पर कार्रवाई की मांग की. कहा कि डाक्टरों ने इलाज के बजाय घायल cricketer advocate व साथी अधिवक्ताओं से अमानवीय व्यवहार किया. जिनकी लापरवाही के कारण अधिवक्ता की मौत हो गई.

इसे भी पढ़ें… सिर्फ 2 केस पर Gangster Act की कार्यवाही कानून के अनुरूप नहीं, हाई कोर्ट की प्रयागराज के आईजी को निर्देश सरकारी कामकाज में सतर्क और सावधान रहें

अधिवक्ताओं ने अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा बार की राजनीति और डाक्टरों की लापरवाही के बीच इंसानियत दम तोड़ती रही और हमने अपना युवा साथी cricketer advocate को दिया. यह सिर्फ एक मौत नहीं बल्कि उस संवेदनहीन व्यवस्था पर सवाल है समय रहते इलाज कर जीवन बचाने का प्रयास न कर सकी. परिवार का सहारा छिन गया एक साथी हम सबसे बिछड़ गया और एक सवाल अनुत्तरित छोड़ गया.

प्रयागराज अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार चटर्जी ने कहा cricketer advocate बहन जागृति शुक्ला को असमय हमने को दिया,बार एक संरक्षक की भूमिका नहीं निभा पाई जो अधिवक्ता परिवार की आंतरिक परेशानी समझ सके. सुबह से ही अधिवक्ताओं में श्रद्धांजलि अर्पित करने का तांता लगा रहा. इंडियन लायर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष संतोष कुमार त्रिपाठी, महासचिव जेबी सिंह, उपाध्यक्ष भानु देव पांडेय, आरपी तिवारी, वीपी शुक्ल, जय प्रकाश त्रिपाठी, मनोज निगम आदि ने शोक श्रद्धांजलि अर्पित की और दोषी डाक्टरों के खिलाफ कानून के तहत कड़ी कार्रवाई की मांग की.

इसे भी पढ़ें… फाइनल रिपोर्ट में IO द्वारा बताए गए कारणों पर सावधानी से विचार किया जाना चाहिए, कोर्ट को उस खास सामग्री की पहचान करनी चाहिए जो उसे जांच एजेंसी के नतीजों से असहमत होने के लिए प्रेरित करती है

जूनियर लायर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मिथिलेश कुमार तिवारी व सचिव जीपी सिंह, अधिवक्ता समन्वय समिति के अध्यक्ष देवेन्द्र प्रताप सिंह, नंदलाल मौर्य, प्रमेंद्र प्रताप सिंह, महेंद्र बहादुर सिंह, सभाजीत सिंह, पूजा मिश्रा, पीयूष त्रिपाठी, ईशान शिशु, संतोष कुमार मिश्र, अभिषेक तिवारी, हरवंश सिंह, राजेश खरे, पवन श्रीवास्तव, मृत्यंजय तिवारी, देवेंद्र मिश्र, देवेंद्र नारायण पाण्डेय, कृष्ण जी शुफक्ल, मनीष द्विवेदी, अखिलेश त्रिपाठी, योगेन्द्र कुमार पाण्डेय आदि ने दिवंगत cricketer advocate को श्रद्धांजलि अर्पित की .

ल इंडिया लायर्स यूनियन ने cricketer advocate को श्रद्धांजलि अर्पित की और डाक्टरों के खिलाफ आपराधिक केस सहित विभागीय जांच की मांग की

आल इंडिया लायर्स यूनियन ने cricketer advocate को श्रद्धांजलि अर्पित की और डाक्टरों के खिलाफ आपराधिक केस सहित विभागीय जांच की मांग की. कहा अस्पताल में व्याप्त भ्रष्टाचार, डाक्टरों की प्राइवेट प्रैक्टिस नहीं रोक पाने वाले अधिकारी की जवाबदेही तय की जाय. शोक सभा की अध्यक्षता अरविंद कुमार राय ने किया. श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में रामबली वर्मा, मनोज श्रीवास्तव, आशुतोष तिवारी, धर्मेंद्र सिंह यादव, सुहैल अहमद श्याम सिंह यादव,आदि प्रमुख थे.

इसे भी पढ़ें… आम सभा में चर्चा होने से पहले तक रोका जाय हाई कोर्ट में अधिवक्ताओं को Chamber Allotment की प्रक्रिया

इसे भी पढ़ें… उत्तर प्रदेश में प्रधानों को ग्राम पंचायतों का administrators बनाना संविधान के अनुच्छेद 243-E का उल्लंघन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *