देवरिया की गरिमा सिंह ने अमेठी की गरिमा सिंह के Documents के सहारे हासिल की नौकरी, हाईकोर्ट ने राहत देने से किया इंकार

अपीलार्थी ने कहा कि याचिका वापस की जाय ताकि वह अपने विरूद्ध आदेश के खिलाफ अपील दाखिल कर चुनौती दे सके. एकलपीठ ने 22 जनवरी 26 के आदेश से याची को राहत देने से इंकार कर दिया था. अपील पर खंडपीठ ने एकलपीठ के आदेश पर हस्तक्षेप से इंकार कर दिया.
गरिमा सिंह पुत्री भारत सिंह नाम की दो महिलाओं को लेकर खुलासा हुआ. याची देवरिया की रहने वाली है. उसने अमेठी की गरिमा सिंह के प्रमाणपत्र (documents) के सहारे नौकरी हासिल की. हाई स्कूल इंटरमीडिएट सनातक व बीएड सभी प्रमाणपत्र (documents) अमेठी के कालेज के है. दोनों गरिमा सिंह के पिता समान है. अंकपत्र, रोल नंबर भी एक ही है. सारे दस्तावेज (documents) अमेठी के है किन्तु याची देवरिया की रहने वाली है.
सभी documents अमेठी के कालेज के
कोर्ट ने कहा प्रथमदृष्टया दस्तावेज अपीलार्थी के न होकर किसी अन्य के है. जिसके सहारे देवरिया की गरिमा सिंह ने नौकरी हासिल की है. अपीलार्थी नहीं बता सकी कि किस तरह से उसने अमेठी से पढ़ाई की थी. विशेष अपील बलहीन करार देते हुए खारिज कर दी.