+91-9839333301

legalbulletin@legalbulletin.in

| Register

District Magistrate गौतमबुद्धनगर तलब, जमानती वारंट जारी

District Magistrate गौतमबुद्धनगर तलब, जमानती वारंट जारी

1 जुलाई 2026 को सुनवाई के दौरान अदालत ने इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए – District Magistrate को 2 जुलाई 2026 को सुबह 10 बजे व्यक्तिगत रूप से अदालत में हाजिर होकर यह स्पष्ट करने कि आदेश दिया कि उन्हें अदालत की अवमानना के लिए क्यों न दंडित किया जाए. संबंधित मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के माध्यम से District Magistrate के विरुद्ध जमानती वारंट जारी करने का आदेश दिया गया है. रजिस्ट्रार (अनुपालन) को इस आदेश के अनुपालन हेतु आवश्यक कदम उठाने को कहा गया है.

अपर महाधिवक्ता राहुल अग्रवाल का इस्तीफा

इलाहाबाद हाई कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता और प्रदेश के अपर महाधिवक्ता राहुल अग्रवाल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. बुधवार पहली जुलाई 2026 को प्रमुख सचिव (विधि) को  भेजे गए पत्र में उन्होंने तत्काल प्रभाव से इस्तीफा स्वीकार करने का अनुरोध किया है. कहा है कि वह व्यक्तिगत कारणों से त्यागपत्र दे रहे हैं. फाइलें संबंधित मुख्य स्थायी अधिवक्ता को सौंपने की प्रक्रिया शुरू करने की जानकारी भी दी है. इस्तीफे की प्रतिलिपि महाधिवक्ता अजय कुमार मिश्रा सहित चार अधिकारियों को भेजी गई है.

संयुक्त निबंधक सह पीठ सचिव जितेंद्र कुमार सिन्हा की छ:माह के लिए हुई पुनर्नियुक्ति

संयुक्त निबंधक सह पीठ सचिव जितेंद्र कुमार सिन्हा की छ:माह के लिए हुई पुनर्नियुक्ति

इलाहाबाद हाईकोर्ट के संयुक्त निबंधक सह पीठ सचिव ग्रेड चार देवेंद्र कुमार सिन्हा को कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से अगले छः महीने के लिए पुनः आवद्ध किया गया है. महानिबंधक द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार इन्हें अंतिम प्राप्त मूल वेतन पेंशन काटकर   मानदेय के रूप में दिया जायेगा, अन्य भत्ते नहीं दिये जायेंगे. यह पुनर्नियुक्ति इनके सेवावकाश व कार्य की आवश्यकता को देखते हुए  की गई है.

इसे भी पढ़ें…APO Preliminary Examination का मकसद सिर्फ स्क्रीनिंग, इसके अंक फाइनल रिजल्ट में नहीं जुड़ते, यूपी आरक्षण अधिनियम 1994 की धारा 3(6) का लाभ अंतिम चरण में मिलता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *