+91-9839333301

legalbulletin@legalbulletin.in

| Register

भूपेंद्र नाथ सिंह एकांतिक या Collective Life में अपनी बात स्पष्ट और दृढ़ता पूर्वक रखते थे: अपर सालिसिटर जनरल

भूपेंद्र नाथ सिंह एकांतिक या Collective Life में अपनी बात स्पष्ट और दृढ़ता पूर्वक रखते थे: अपर सालिसिटर जनरल

भारत सरकार के अपर सालिसिटर जनरल शशि प्रकाश सिंह ने कहा कि स्व भूपेंद्र नाथ सिंह एकांतिक या Collective Life में अपनी बात स्पष्ट और दृढ़ता पूर्वक रखते थे. मिलते ही सामने वाले को अपना बना लेने की क्षमता वाला स्वभाव था. ऐसे मृदुभाषी विद्वान विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े अधिवक्ता स्व सिंह को हम सभी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं.

स्व भूपेंद्र नाथ सिंह की Life से युवा प्रेरणा ले

कहा हर वर्ष कोर्ट कार्यक्रम इस तरह का किया जाय ताकि स्व भूपेंद्र नाथ सिंह की Life से युवा प्रेरणा ले सकें. एएसजीआई श्रम मामलों में महारत रखने वाले स्व बीएन सिंह की पांचवीं पुण्य तिथि पर बार एसोसिएशन के पुस्तकालय हाल में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में बोल रहे थे. हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश पांडेय ने स्व सिंह के साथ अपने संस्मरण सुनाते हुए कहा कि वे बहुत ही सहज व सरल व्यक्तित्व के धनी थे.

इसे भी पढ़ें… Retire Employee से नहीं वसूला जा सकता अधिक भुगतान, कटौती आदेश रद, वसूली राशि 6 फीसदी ब्याज सहित वापस करने का निर्देश

सभा की अध्यक्षता स्व सिंह के ज्येष्ठ पुत्र अधिवक्ता देवेंद्र प्रताप सिंह व संचालन जूनियर लायर्स एसोसिएशन के महासचिव जीपी सिंह ने किया. अधिवक्ता उग्रसेन पांडेय ने कृतित्व व व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला. मृत्युंजय तिवारी ने स्व सिंह के मृदु व सहयोगी स्वभाव की चर्चा की. पुस्तकालय हाल में मौजूद अधिवक्ताओं ने स्व सिंह के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की.

इसे भी पढ़ें… Without Notice पुलिस किसी को अपराध की विवेचना में पूछताछ के लिए नहीं बुला सकती

अधिवक्ता अवधेश चंद्र श्रीवास्तव, मृत्युंजय तिवारी,अनिल पाण्डेय, कृष्ण जी शुक्ल, नंदलाल मौर्य, प्रशांत सिंह सोम, राजेश्वर सिंह, अजय कुमार सिंह, बीपी शुक्ल, जीपी अस्थाना, बेटे प्रमेंद्र प्रताप सिंह, जय प्रकाश त्रिपाठी, रघुराज किशोर मिश्र, संतोष कुमार मिश्र, सत्य प्रकाश पांडेय, संतोष कुमार पाण्डेय, संजय त्रिपाठी, निर्भय कुमार भारतीय, आदि अधिवक्ताओं ने श्रद्धा सुमन व अपने उद्गार व्यक्त किए. अध्यक्ष पांडेय ने स्व बीएन सिंह का चित्र ऐतिहासिक पुस्तकालय हाल में लगाने का आश्वासन दिया.

इसे भी पढ़ें… Compassion के आधार पर रोजगार देने का मुख्य उद्देश्य परिवार को अचानक आए संकट से उबरने में मदद करना है

पट्टी प्रतापगढ़ के मूल निवासी स्व बीएन सिंह ने कानपुर से श्रम मामलों की वकालत शुरू की और इलाहाबाद हाईकोर्ट आकर लूकरगंज में आवास लिया. भारत सरकार के वरिष्ठ स्थाई अधिवक्ता, भारतीय निर्वाचन आयोग, लोक सेवा आयोग, उच्च शिक्षा आयोग,फार्मेसी काउंसिल, भारत संचार निगम के अधिवक्ता रहे. वकालत के अलावा सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहे. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग संघचालक, भारतीय मजदूर संघ, रूल आफ ला सोसायटी, अधिवक्ता समन्वय समिति सहित तमाम संगठनों में सक्रिय योगदान दिया. उन्हें श्रम कानून में महारत हासिल थी.

इसे भी पढ़ें… स्पेशल बीटीसी 2004 Training : नियुक्ति तक मानदेय पाने के हकदार हैं अभ्यर्थी, हाईकोर्ट ने रद्द किया सरकार का शुद्धिपत्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *