चुनाव ड्यूटी में मौत पर Ex-gratia payment मामले में डीएम को 1 महीने में निर्णय लेने का निर्देश
चुनाव ड्यूटी के दौरान मृत्यु होने पर आश्रितों को Ex-gratia payment देने का प्रावधान
याचिका पर अधिवक्ता सत्येंद्र चंद्र त्रिपाठी ने बहस की. कहा कि शहनाज बेगम के पति की मृत्यु उस समय हुई थी जब वे बीएलओ की ड्यूटी का निर्वहन कर रहे थे. भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 17 फरवरी 2009 को जारी दिशा-निर्देशों में चुनाव ड्यूटी के दौरान मृत्यु होने पर आश्रितों को Ex-gratia payment देने का प्रावधान है. जिसका पालन नहीं किया गया.
एसडीएम को जमानती वारंट, 9 जुलाई को तलब, नोटिस मिलने के बाद कोर्ट प्रतिक्रिया न देना पड़ा भारी

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अवमानना नोटिस प्राप्त होने के बावजूद कोई प्रतिक्रिया न देने वाले एस डी एम सदर दिग्विजय सिंह को सी जे एम के मार्फत जमानती वारंट जारी किया है और 9जुलाई को पेश होने का आदेश दिया है. यह आदेश जस्टिस रोहित रंजन अग्रवाल ने ज्योत्स्ना उपाध्याय की अवमानना याचिका पर अधिवक्ता कुंजेश कुमार दुबे को सुनकर दिया है.
इनका कहना था कि याची ने झूंसी प्रयागराज में जमीन का बैनामा लिया. दाखिल खारिज किया गया किंतु अगली फसली वर्ष में उसका नाम हटा दिया गया. राजस्व निरीक्षक की गलत रिपोर्ट के चलते जमीन ऊसर भूमि दर्ज कर दी गई. जिसकी शिकायत एसडीएम से की गई. कोई कार्रवाई न होने पर हाईकोर्ट में दाखिल याचिका पर एसडीएम को दो माह का समय दिया गया. जिसका पालन नहीं किया गया तो हाईकोर्ट ने अवमानना नोटिस जारी कर पूछा क्यों न कार्यवाही की जाय. इसके बावजूद कोई जवाब नहीं आया और न ही एसडीएम की तरफ से कोई वकील आया.जिसे कोर्ट ने गंभीरता से लिया और जमानती वारंट जारी किया है.