जब पूरा मामला केवल एक ही हितबद्ध चश्मदीद Witness पर टिका हो, तो गंभीर विरोधाभासों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता, 38 साल पुराने हत्या के केस में दोषी करार दिया गया व्यक्ति बरी

बेंच ने आपराधिक अपील संख्या 298/2019 पर अपना महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए स्पष्ट किया कि किसी भी आपराधिक मामले में एकमात्र चश्मदीद Witness के बयान के आधार पर सजा तभी दी जा सकती है, जब उसकी गवाही (Witness) पूरी तरह विश्वसनीय और ‘सर्वोत्तम गुणवत्ता’ की हो. यदि Witness के बयानों में गंभीर विरोधाभास हैं और अन्य किसी स्वतंत्र साक्ष्य या बरामदगी से उसकी पुष्टि नहीं होती है, तो अभियुक्त को संदेह का लाभ मिलना ही चाहिए.
अभियोजन पक्ष के अनुसार, यह घटना लगभग 38 साल पहले, 11 अप्रैल 1988 की शाम करीब 6 बजे गोरखपुर जिले के सिकरीगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई थी. मामले के शिकायतकर्ता (Witness) बैजनाथ सिंह ने उसी दिन शाम 7:25 बजे पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी. प्राथमिकी में आरोप लगाया गया था कि घटना के दिन सुबह मृतक लल्लन सिंह और अपीलकर्ता शाहबजादा मिश्रा के बच्चों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था.
इसी रंजिश के चलते शाम करीब 6 बजे जब शिकायतकर्ता बैजनाथ सिंह अपने भाई लल्लन सिंह के साथ गांव के घर की ओर जा रहे थे, तभी रामनयन सिंह के घर के पास अपीलकर्ता शाहबजादा मिश्रा और उनके पिता शीतल मिश्रा अपने घर से बाहर निकले. आरोप था कि पिता शीतल मिश्रा के ललकारने पर शाहबजादा मिश्रा ने लल्लन सिंह के पेट में भाले से वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना को शिकायतकर्ता के अलावा रामगति, रामायोध्या और रामनयन ने भी देखा था. घायल लल्लन सिंह को अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मृत्यु हो गई.
पुलिस ने जांच के बाद 28 अप्रैल 1988 को शाहबजादा मिश्रा और उनके पिता शीतल मिश्रा के खिलाफ आरोप पत्र (चार्जशीट) दाखिल किया. हालांकि, मुकदमे की सुनवाई के दौरान सह-अभियुक्त शीतल मिश्रा की मृत्यु हो गई. इस मामले में आरोप तय होने और गवाही (Witness) दर्ज होने में लंबा समय लगा और घटना के करीब 28 साल बाद गवाहों (Witness) के बयान दर्ज किए गए.

गोरखपुर के प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश की अदालत ने सत्र परीक्षण संख्या 208/1988 में 15 दिसंबर 2018 को अपना फैसला सुनाया. निचली अदालत ने अभियोजन पक्ष के मुख्य गवाह बैजनाथ सिंह की गवाही (Witness) को आधार मानते हुए शाहबजादा मिश्रा को भारतीय दंड संहिता की धारा 302 सहपठित धारा 34 के तहत हत्या का दोषी ठहराया और उन्हें आजीवन कारावास तथा 10,000 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई. जुर्माना अदा न करने पर तीन महीने के अतिरिक्त साधारण कारावास का आदेश भी दिया गया था. इस आदेश को अपीलकर्ता ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में चुनौती दी.
अपीलकर्ता के अधिवक्ताओं ने अदालत के समक्ष तर्क दिया कि पूरे मामले में अभियोजन ने कुल चार Witness पेश किए, जिनमें से केवल शिकायतकर्ता बैजनाथ सिंह ही एकमात्र चश्मदीद Witness हैं. बचाव पक्ष ने कहा कि इकलौते Witness की गवाही में इतने अधिक विरोधाभास हैं कि उस पर बिना किसी ठोस पुष्टि के भरोसा नहीं किया जा सकता. केवल बच्चों के पुराने विवाद और आपसी रंजिश के कारण अपीलकर्ता को झूठा फंसाया गया है.
राज्य सरकार की ओर से अपर शासकीय अधिवक्ता ने सजा को सही ठहराते हुए कहा कि घटना के 28 साल बाद गवाही (Witness) होने के कारण छोटे-मोटे विरोधाभास स्वाभाविक हैं. उन्होंने दलील दी कि मुख्य Witness घटनास्थल पर मौजूद था और उसने पूरी घटना को स्पष्ट रूप से साबित किया है, इसलिए निचली अदालत के फैसले में हस्तक्षेप की कोई आवश्यकता नहीं है.
हाईकोर्ट का विश्लेषण: Witness में मिले कई बड़े विरोधाभास
जस्टिस समीर जैन द्वारा लिखे गए फैसले में कोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट के पूर्व निर्णयों (अमर सिंह बनाम राज्य और राय संदीप उर्फ दीपू बनाम राज्य) का हवाला देते हुए भारतीय साक्ष्य अधिनियम की धारा 134 (अब भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 2023 की धारा 139) के सिद्धांतों की व्याख्या की. कोर्ट ने कहा कि कानून में गवाहों (Witness) की संख्या नहीं, बल्कि उनकी गुणवत्ता मायने रखती है.
हाईकोर्ट ने बैजनाथ सिंह के बयानों का सूक्ष्म विश्लेषण करते हुए निम्नलिखित गंभीर खामियां पाईं:
चोट की जगह को लेकर विरोधाभास: प्राथमिकी और मुख्य परीक्षण में Witness ने कहा कि भाले का वार मृतक के पेट के बाईं ओर किया गया था, लेकिन जिरह के दौरान उसने बयान बदलते हुए कहा कि हमलावर ने मृतक की बाईं जांघ पर एक ही वार किया था.
घटनास्थल पर मौजूदगी और अस्पताल ले जाने पर संदेह: Witness ने पहले कहा कि वह अन्य लोगों के साथ भाई को अस्पताल ले जा रहा था, लेकिन जिरह में उसने कहा कि घटना के बाद वह बेहोश हो गया था और घर पर ही रुक गया था. इसके अलावा, उसने दावा किया कि वाहन न मिलने के कारण मृतक को चारपाई पर ले जाया गया, जबकि उसने यह भी स्वीकार किया कि उस समय उसके पास अपना ट्रैक्टर मौजूद था, जिससे वह बाद में थाने गया.
तहरीर (लिखित शिकायत) पर संदेह: Witness यह नहीं बता सका कि एफआईआर की तहरीर कहां लिखी गई थी और उसने स्वीकार किया कि उसे तहरीर की जानकारी काफी बाद में हुई.
स्वतंत्र गवाहों और हथियार की अनुपस्थिति: जांच के दौरान पुलिस हत्या में प्रयुक्त कथित हथियार ‘भाला’ बरामद करने में विफल रही. इसके अलावा, Witness ने जिरह में कहा कि अन्य सभी चश्मदीद गवाहों की मृत्यु हो चुकी है, जबकि उसके स्वयं के बयान से यह स्पष्ट था कि एक अन्य चश्मदीद गवाह ‘रामायोध्या’ जीवित था, लेकिन अभियोजन पक्ष ने उसे अदालत में पेश नहीं किया. इसके अतिरिक्त, पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर ने भी जिरह में स्वीकार किया कि मृतक के कपड़ों पर भाले के छेद का कोई निशान नहीं मिला था.
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने इन सभी तथ्यों और परिस्थितियों पर विचार करते हुए कहा कि हालांकि गवाही (Witness) घटना के 28 साल बाद दर्ज की गई थी और कुछ विसंगतियां स्वाभाविक हो सकती हैं, लेकिन जब पूरा मामला केवल एक ही हितबद्ध चश्मदीद Witness पर टिका हो, तो इतने गंभीर विरोधाभासों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता.
कोर्ट ने निचली अदालत के फैसले को “घोर अवैधानिक” करार देते हुए 15 दिसंबर 2018 के दोषसिद्धि आदेश को रद्द कर दिया. कोर्ट ने निर्देश दिया कि यदि अपीलकर्ता शाहबजादा मिश्रा किसी अन्य मामले में वांछित नहीं है, तो धारा 437-A Cr.P.C. (धारा 481 BNSS) के अनुपालन के अधीन उसे तत्काल जेल से रिहा किया जाए.