+91-9839333301

legalbulletin@legalbulletin.in

| Register

प्रदेश के मेडिकल-नर्सिंग Colleges में 500 से अधिक पद संविदा, सरकार को नियमावली जल्द अधिसूचित करने का निर्देश

प्रदेश के मेडिकल-नर्सिंग Colleges में 500 से अधिक पद संविदा, सरकार को नियमावली जल्द अधिसूचित करने का निर्देश

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उत्तर प्रदेश के सरकारी मेडिकल और नर्सिंग Colleges में नियमित नियुक्तियों की जगह संविदा और तदर्थ व्यवस्था के बढ़ते चलन पर कड़ी नाराजगी जताई है. जस्टिस सिद्धार्थ नंदन ने श्रीनिवासन गांधी की याचिका की सुनवाई करते हुए राज्य सरकार को “उत्तर प्रदेश नर्सिंग कॉलेज शिक्षक सेवा नियमावली, 2026 (प्रारूप)” को प्राथमिकता पर मंजूरी देकर तत्काल अधिसूचित करने का अंतरिम आदेश दिया है.

महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण के हलफनामे को कोर्ट ने “दयनीय स्थिति” बताया. हलफनामे के अनुसार प्रदेश में मेडिकल-नर्सिंग Colleges में 500 से अधिक पद संविदा पर हैं और केवल 2 से 3 प्रतिशत पद नियमित हैं. मेडिकल-नर्सिंग Colleges में प्राचार्यों की सूची में भी करीब 25 प्रतिशत पदों पर कार्यवाहक प्राचार्य तैनात हैं.

मेडिकल-नर्सिंग Colleges में 25 प्रतिशत पदों पर कार्यवाहक प्राचार्य

कोर्ट ने माँगे जाने के बावजूद विभागाध्यक्षों का ब्योरा नहीं दिया गया. कोर्ट ने कहा कि नियमावली के लिए सरकार से केवल मार्गदर्शन माँगने से लगता है कि सरकार और विभाग के स्तर पर सिर्फ औपचारिकता निभाई गई है और गंभीर प्रयास नहीं हुए.

इसे भी पढ़ें…गवाह बहुत विश्वसनीय न हों और सबूत ठोस, यकीन दिलाने वाले और निर्णायक न हों तो उन पर भरोसा नहीं किया जा सकता

कोर्ट ने 15 अप्रैल 2022 के शासनादेश का उल्लेख किया, जिसके अनुसार संविदा नियुक्ति तीन साल से अधिक नहीं चल सकती. कोर्ट ने कहा कि अस्थायी व्यवस्था को अनिश्चित काल तक खींचना न्याय के हित में नहीं है और इससे संविदा कर्मियों के शोषण की आशंका रहती है. कोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट के जग्गो बनाम भारत संघ के फैसले का हवाला दिया, जिसमें ऐसी प्रथा को संविधान के अनुच्छेद 14 का उल्लंघन माना गया है.

कोर्ट ने महानिदेशक से अगली सुनवाई पर नया व्यक्तिगत हलफनामा माँगा है, जिसमें बताना होगा कि मेडिकल-नर्सिंग Colleges में प्रोफेसर न होने से एसोसिएट/असिस्टेंट प्रोफेसर को विभागाध्यक्ष बनाए जाने के कितने मामले हैं. उनका चार्ज बनाकर पेश करना होगा.

इसे भी पढ़ें…गैंगस्टर एक्ट शुरू से ही “मृत जन्मा” घोषित हो चुका तो केवल प्रशासनिक गैंग चार्ट के आधार पर किसी व्यक्ति पर मुकदमा चलाना कानून की प्रक्रिया का दुरुपयोग

इसके अलावा कोर्ट ने प्रदेश के मेडिकल-नर्सिंग Colleges में प्रोफेसर के रिक्त पदों की संख्या, रिक्त पदों के लिए भेजे गए अधियाचन का ब्योरा, जारी विज्ञापन और उनकी वर्तमान स्थिति तथा जिन पदों का विज्ञापन नहीं हुआ उसके कारण कार्यवाहक प्राचार्यों वाले पदों का विज्ञापन हुआ या नहीं का भी ब्यौरा हलफनामे में बताने का निर्देश दिया है. मामले की अगली सुनवाई 13 अक्तूबर 2026 को होगी.

इसे भी पढ़ें… अस्थायी सेवा को पेंशन-अर्हता की गणना में गिना जाना चाहिए, भले ही पेंशन की वास्तविक राशि केवल नियमित सेवा के आधार पर तय हो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *