+91-9839333301

legalbulletin@legalbulletin.in

| Register

सीएमपी कालेज अध्यापक Association अध्यक्ष चुनाव की पुनर्मतगणना अपील तय होने तक रोक

कोर्ट ने कहा कमिश्नर तीन हफ्ते में स्थगन अर्जी व आठ हफ्ते में अपील तय करें उसके फैसले पर हो निर्भर मतगणना 

सीएमपी कालेज अध्यापक Association अध्यक्ष चुनाव की पुनर्मतगणना अपील तय होने तक रोक

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सीएमपी डिग्री कॉलेज प्रयागराज के अध्यापक Association के अध्यक्ष पद की पुनर्मतगणना आदेश के खिलाफ कमिश्नर के समक्ष लंबित अपील तय होने तक के लिए रोक लगा दी है और कहा है कि कमिश्नर स्थगन आवेदन को तीन हफ्ते व अपील को आठ हफ्ते में तय करने का निर्देश दिया है. कहा अपील के निर्णय पर पुनर्मतगणना का आदेश निर्भर करेगा. यह आदेश जस्टिस सिद्धार्थ नंदन ने संस्कृत विभाग के प्रोफेसर व Association अध्यक्ष सुरेंद्र पाल सिंह की याचिका को निस्तारित करते हुए दिया है.

याची का कहना था कि Association का चुनाव 27 अप्रैल 25 को हुआ और इसी दिन परिणाम घोषित किया गया. जिसमें याची विपक्षी अमित सिंह से दो मतों से विजई घोषित किया गया. Association का चुनाव हारने के बाद विपक्षी ने पुनर्मतगणना की मांग में अर्जी दी. जिसमें याची को पक्षकार नहीं बनाया गया और न ही उसे नोटिस दी गई. बिना उसका पक्ष सुने मनमाने तौर पर पुनर्मतगणना का आदेश दे दिया गया. जिसे अपील में चुनौती दी गई है. स्थगनादेश अर्जी लंबित है.

Association चुनाव मतगणना की तिथि 30 मार्च को 3.30 बजे तय की तो याची ने याचिका दायर कर तुरंत सुनवाई करने की प्रार्थना की

इसी बीच चुनाव अधिकारी संजय सिंह ने Association चुनाव मतगणना की तिथि 30 मार्च को 3.30 बजे तय की तो याची ने याचिका दायर कर तुरंत सुनवाई करने की प्रार्थना की. विपक्षी अधिवक्ता ने भी कहा याचिका निस्तारित की जाय और कमिश्नर को तीन हफ्ते में अपील तय करने का आदेश दिया जाय.जिसपर कोर्ट ने यह आदेश दिया है.

इसे भी पढ़ें… बिना तलाक शादीशुदा व्यक्ति किसी तीसरे के साथ लिव-इन में नहीं रह सकता: इलाहाबाद हाई कोर्ट

दो राज्य विधि अधिकारियों के निधन पर शोक श्रद्धांजलि अर्पित

राज्य विधि अधिकारी रहे प्रीतमनगर के राजेश कुशवाहा व भारद्वाज नगर के तनय मिश्र के आकस्मिक निधन पर इलाहाबाद हाईकोर्ट के अधिवक्ताओं की शोक सभा में श्रद्धांजलि अर्पित की गई और दो मिनट का मौन रख दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई. अधिवक्ता मृत्युंजय तिवारी बताया कि दोनों अधिवक्ता लंबे समय से बीमार थे. शोक सभा में शासकीय अधिवक्ता पतंजलि मिश्र, झम्मन राम, अमित दुबे, पुष्कर मिश्र, एनके चटर्जी, पीडी त्रिपाठी, मुन्ना यादव, ध्रुव कांत चतुर्वेदी, पीयूष त्रिपाठी, सभाजीत सिंह, नंदलाल पटेल, पुरुषोत्तम मौर्य, बृजेंद्र त्रिपाठी, आत्म प्रकाश त्रिपाठी आदि शामिल थे.

इसे भी पढ़ें…लंबित पुलिस वेरीफिकेशन के आधार पर अभ्यर्थी के आवेदन को प्रभावित नहीं किया जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *