भदोही से समाजवादी पार्टी के विधायक जाहिद जमाल बेग की बीबी सीमा बेग के खिलाफ Criminal case कार्यवाही रद

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने भदोही से समाजवादी पार्टी के विधायक जाहिद जमाल बेग की बीबी सीमा बेग के खिलाफ चल रहे Criminal case व चार्जशीट को रद कर दिया है. इन पर बिना भुगतान किए नाबालिग लड़की से घरेलू काम कराने का आरोप था. जिसने खुदकुशी कर ली थी. इस मामले में किशोर न्याय (देखभाल और संरक्षण) अधिनियम और बंधुआ मजदूरी प्रणाली (निषेध) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था.
जस्टिस समीर जैन ने केस कार्यवाही की वैधता की चुनौती याचिका को स्वीकार करते हुए कहा, ” पीड़िता को याचिकाकर्ता द्वारा बंधक बनाकर रखा गया था, यह आरोप नहीं है और इस बात का भी कोई सबूत नहीं है कि याचिकाकर्ता ने उनकी कमाई को रोक रखा था या उनकी कमाई का उपयोग अपने स्वयं के उद्देश्य के लिए किया था. इसलिए प्रथम दृष्टया किशोर न्याय (देखभाल और संरक्षण) अधिनियम, 2015 की धारा 79 के तहत भी अपराध (Criminal case) नहीं बनता.”
“इसलिए, प्रथम दृष्टया, धारा 143 बीएनएस, 79 किशोर न्याय (देखभाल और संरक्षण) अधिनियम, 2015 और 4/16 बंधुआ मजदूरी अधिनियम के तहत अपराध (Criminal case) याचिकाकर्ता के खिलाफ नहीं बनता है.” कोर्ट ने इन तथ्यों के आधार पर याचिकाकर्ता सीमा बेग के खिलाफ पूरी Criminal case कार्यवाही और आरोप पत्र को रद्द कर दिया. कोर्ट ने कहा सभी आरोप निराधार है. कोई अपराध नहीं बनता. इसलिए पूरी केस कार्यवाही रद की जाती है.
One thought on “भदोही से समाजवादी पार्टी के विधायक जाहिद जमाल बेग की बीबी सीमा बेग के खिलाफ Criminal case कार्यवाही रद”