+91-9839333301

legalbulletin@legalbulletin.in

| Register

Revenue Bar के डा बालकृष्ण अध्यक्ष, अनिरुद्ध महासचिव निर्वाचित

शैलेन्द्र सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रमेश चंद्र पुंडीर, विजय शंकर तिवारी, अरुणेश खरे, राजेश प्रताप सिंह, सुनील वर्मा उपाध्यक्ष निर्वाचित

Revenue Bar के डा बालकृष्ण अध्यक्ष,  अनिरुद्ध महासचिव निर्वाचित

राजस्व (Revenue) परिषद बार एसोसिएशन चुनाव में अध्यक्ष पद पर डा बालकृष्ण पांडेय और महासचिव पद पर अनिरुद्ध शर्मा विजई घोषित किए गए हैं. Revenue Bar के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर शैलेन्द्र सिंह निर्वाचित घोषित हुए हैं. उपाध्यक्ष पद पर रमेश चंद्र पुंडीर, कल्लन उर्फ विजय शंकर तिवारी, अरुणेश खरे, राजेश प्रताप सिंह और सुनील वर्मा निर्वाचित घोषित हुए हैं.

राजस्व (Revenue) परिषद बार एसोसिएशन चुनाव को लेकर आज सभी पदों की 1837 मतों की गिनती समाप्त हो गई. मुख्य चुनाव अधिकारी विवेक सिंह, चुनाव अधिकारी यादवेंद्र पांडेय और पर्यवेक्षक शीतला प्रसाद गौड़ के मुताबिक अध्यक्ष पद पर विजई घोषित हुए डा बालकृष्ण पांडेय को 762 मत मिले, उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी हरिश्चन्द्र सिंह 67 मतों से पराजित किया. श्री सिंह को 695 मत प्राप्त हुए. तीसरे नंबर रहे मोहन धारिया को 277 और चौथे नंबर रहीं सुनीता शर्मा को 71 मत मिले.

महासचिव पद पर विजई अनिरुद्ध शर्मा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी मनीष कुमार पांडेय को 181 मतों से हराया. अनिरुद्ध शर्मा को 786 मत मिले, जबकि मनीष कुमार पांडेय को 605 मत प्राप्त हुए. तीसरे नंबर पर रहे पंकज श्रीवास्तव को 423 मत मिले. वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर विजई शैलेन्द्र सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सुधांशु पांडेय को 77 मतों से हराया. शैलेन्द्र सिंह को 814 मत मिले जबकि सुधांशु पांडेय को 737 मत मिले. विजय चंद्र श्रीवास्तव को 259 मत पाकर संतोष करना पड़ा.

Revenue Bar के उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए रमेश चंद्र पुंडीर को 1063, दूसरे पर कल्लन उर्फ विजय शंकर तिवारी को 885, तीसरे पर अरुणेश खरे को 825, चौथे पर राजेश प्रताप सिंह को 770 और पांचवें स्थान पर विजई सुनील वर्मा को 756 मत प्राप्त हुए. छठें स्थान पर रहे संदीप कुमार को 723 मत पाकर हार का सामना करना पड़ा.

हमारी स्टोरी की वीडियो देखें…

Revenue Bar के संयुक्त सचिव प्रशासन पर रोहित तिवारी विजई हुए हैं. उन्होंने संतोष कुमार तिवारी को 11 मतों से हराया. रोहित तिवारी को 880 और संतोष कुमार तिवारी को 869 मत मिले. संयुक्त सचिव पुस्तकालय पद पर सूर्यकांत शर्मा मोनू विजई हुए हैं. उन्हें 878 मत मिले जबकि दूसरे नंबर पर रहे एपी सिंह को 860 मत प्राप्त हुए.

Revenue Bar के संयुक्त सचिव प्रेस बने सुरेंद्र कुमार

संयुक्त सचिव प्रेस पर विजई सुरेंद्र कुमार को 949 मत मिले जबकि क्षेत्रेश कुमार पांडेय को 792 मत पाकर दूसरे नंबर पर रहे. कोषाध्यक्ष पर नवीन कुमार पांडेय जीते हैं. उन्हें 1080 मत मिले जबकि दूसरे नंबर पर रहे राजकिशोर पांडेय को 667 मत मिले.

Revenue Bar के कार्यकारिणी सदस्य पर अंबुज श्रीवास्तव 985, मुरारी के एम त्रिपाठी 974, ब्रज भूषण पांडेय 953, अशोक कुमार 930, उदय नारायण सिंह 916, शरद कुमार पांडेय 871, महेंद्र शुक्ला 853, मनोज कुमार मिश्रा 849, राजेश निषाद 827, सत्य देव शर्मा 809, राजेश कुमार श्रीवास्तव 782, श्याम सिंह सेंगर 774 मत पाकर निर्वाचित हुए हैं.

इसे भी पढ़ें…

One thought on “Revenue Bar के डा बालकृष्ण अध्यक्ष, अनिरुद्ध महासचिव निर्वाचित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *