अध्यक्ष पर हरिश्चंद्र सिंह और महासचिव पर अनिरुद्ध शर्मा ने ली Lead
राजस्व परिषद बार एसोसिएशन प्रयागराज चुनाव की मतगणना जारी

राजस्व परिषद बार एसोसिएशन चुनाव की मतगणना में अध्यक्ष पद पर हरिश्चंद्र सिंह 131 मत पाकर आगे (Lead) चल रहे हैं. डा बालकृष्ण पांडेय 124 मत के साथ दूसरे नंबर पर थे. 36 मत पाकर मोहन धारिया तीसरे और 06 मत पाकर सुनीता शर्मा चौथे स्थान पर हैं. मंत्री पद पर अनिरुद्ध शर्मा 129 मत पाकर पहले स्थान पर मनीष पांडेय 103 मत पाकर दूसरे और पंकज श्रीवास्तव 64 मत प्राप्त कर तीसरे स्थान पर हैं.
बुधवार को मुख्य चुनाव अधिकारी विवेक सिंह, चुनाव अधिकारी यादवेंद्र पांडेय और पर्यवेक्षक मुख्य स्थाई अधिवक्ता शीतला प्रसाद गौड़ की देखरेख में शुरू कर दी गई. बुधवार को कुल 300 मतों की गिनती पूरी हो गई. अभी 1537 मतों की गणना बाकी है. अभी तक हुई मतगणना में वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह 152 मत पाकर पहले, 102 मत पाकर सुधांशु पांडेय दूसरे और 36 मत पाकर विजय चंद्र श्रीवास्तव तीसरे स्थान पर हैं.
इसी प्रकार उपाध्यक्ष पद पर रमेश चंद्र पुंडीर 163 मत पाकर पहले, 151 मत पाकर अरुणेश खरे दूसरे, 149 मत पाकर कल्लन उर्फ विजय शंकर तिवारी तीसरे, 131 मत पाकर सुनील वर्मा चौथे, 126 मत पाकर राजेश प्रताप सिंह पांचवे और 115 मत पाकर संदीप कुमार छठे स्थान पर हैं. बृहस्पतिवार को भी निर्धारित समय से मतगणना शुरू की जाएगी. यह जानकारी चुनाव अधिकारी यादवेंद्र पांडेय ने दी.
फर्रुखाबाद के वकील की गिरफ्तारी व बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका पर फैसला सुरक्षित

इलाहाबाद हाईकोर्ट में आये फर्रुखाबाद के वकील की गिरफ्तारी व बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका पर उठे सवालों के जवाब के साथ एसपी आरती सिंह हाजिर हुई. हलफनामा दाखिल कर क्षमा मांगी. कोर्ट ने दोनों पक्षों की बहस के बाद फैसला सुरक्षित कर लिया है. एसपी व अन्य अधिकारियों को उपस्थिति से छूट दे दी गई है.
यह आदेश जस्टिस जेजे मुनीर और जस्टिस संजीव कुमार की बेंच ने प्रीति यादव की बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका की सुनवाई करते हुए दिया है. याची का आरोप है कि आठ सितंबर 2025 की रात नौ बजे थाना प्रभारी अनुराग मिश्रा, सीओ समेत चार-पांच पुलिसकर्मी उनके घर में घुस आए और घर के दो सदस्यों को हिरासत में ले लिया. दोनों लोगों को एक सप्ताह तक हिरासत में रखा. इस दौरान उनसे एक लिखित बयान लिया कि हम किसी तरह की शिकायत नहीं करेंगे और हमने कोई याचिका दाखिल नहीं की है.
पुलिस ने प्रीति के लिखित बयान को प्रस्तुत किया तो कोर्ट ने इसे गंभीरता से लेते हुए याची सहित 14 अक्तूबर 2025 को एसपी, सीओ राजेश कुमार द्विवेदी और एसएचओ कायमगंज अनुराग मिश्रा का तलब किया. याची ने मंगलवार को एसपी की उपस्थित में पुलिस उत्पीड़न का बयान दर्ज कराया.