Hard Work और ईमानदारी से अवश्य मिलती है Success: जस्टिस मंजूरानी
न्याय के क्षेत्र में महिलाओं की प्रगति समाज के लिए लाभदायक: जस्टिस नन्द प्रभा

जस्टिस मंजू रानी चौहान ने महिलाओं के समक्ष न्यायालय में आने वाली चुनौतियों पर अपने विचार रखते हुए कहा कि कड़ी मेहनत (Hard Work), ईमानदारी, निष्ठा और निरंतरता से सफलता अवश्य मिलती है. उन्होंने महिला अधिवक्ताओं को साहसी बनने का आह्वान किया. उन्होंने चर्चा को आगे बढ़ाते हुए कहा कि छोटी छोटी बातों को छोड़कर हमें आगे बढ़ने की जरूरत है.
निष्ठा, Hard Work के साथ अपने कर्तव्य का पालन करना चाहिए
स्पेशल गेस्ट जस्टिस नन्द प्रभा शुक्ला ने कहा कि न्याय के क्षेत्र में महिलाओं ने सशक्त उपस्थिति दर्ज कराई है. महिलाओं की प्रगति पूरे समाज की प्रगति की द्योतक है. निष्ठा, Hard Work के साथ अपने कर्तव्य का पालन करना चाहिए. स्पेशल गेस्ट जस्टिस वाणी रंजन अग्रवाल ने उपस्थित अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि न्याय की स्थापना में महिलाओं का विशिष्ट स्थान है.
उन्होंने उच्च न्यायालय में महिलाओं की संख्या को लेकर हर्ष व्यक्त किया. इस मौके पर महिला अधिवक्ताओं ने भी अपने अनुभव साझा किए. इससे पूर्व उच्च न्यायालय में नामित वरिष्ठ महिला अधिवक्ताओं को सम्मानित भी किया गया. समारोह की अध्यक्षता उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश पांडे बबुआ ने की.
इसे भी पढ़ें….Criminal Conviction को केवल संभावना या संदेह के आधार पर कायम नहीं रखा जा सकता
स्वागत और परिचय अनीश लता श्रीवास्तव तथा धन्यवाद ज्ञापन हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के महासचिव अखिलेश कुमार शर्मा ने किया. शुभारंभ भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के उपरांत राष्ट्रगीत के साथ हुआ, समापन राष्ट्रगान से हुआ. प्रोग्राम में अधिवक्ता परिषद काशी प्रांत के अध्यक्ष और हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व महासचिव एनसी त्रिपाठी, संयुक्त सचिव प्रेस रामेश्वर दत्त पांडेय आरडी, महामंत्री नीरज सिंह, उच्च न्यायालय इकाई की अध्यक्ष राजकुमारी, शशि बाला, सुचिता त्रिपाठी, वत्सला उपाध्याय, अर्चना त्यागी, अंजली सिंह, मृत्युंजय तिवारी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं महिला अधिवक्ता उपस्थित रहीं. संचालन अधिवक्ता सुचिता त्रिपाठी ने किया.