CAT बार में नवनियुक्त प्रशासनिक सदस्य मंजू पाण्डेय का स्वागत

CAT एसोसिएशन ने इलाहाबाद बेंच में हाल में ही नियुक्त हुई प्रशासनिक सदस्य मंजू पाण्डेय का स्वागत हर्षोल्लास के किया. समारोह में इलाहाबाद बेंच के विभागाध्यक्ष जस्टिस ओमप्रकाश, जस्टिस राजीव जोशी, प्रशासनिक सदस्य मोहन प्यारे, न्यायिक सदस्य रजनीश राय, प्रशासनिक सदस्य अंजनी नंदन सरन विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे. साथ ही सैकड़ों अधिवक्ताओं ने स्वागत समारोह में भाग लिया.
CAT एसोसिएशन के महासचिव जितेंद्र नायक ने संचालन किया और अध्यक्षता राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने की. जितेंद्र नायक ने कहा कि मंजू पांडेय की नियुक्ति से इस बेंच में कुल न्यायिक एवं प्रशासनिक सदस्यों की संख्या छह हो गई है जिससे मुकदमों का निस्तारण त्वरित गति से हो रहा है. इससे न सिर्फ वादकारियों को लाभ मिलेगा अपितु अधिवक्ताओं की जवाबदेही कम हो सकेगी.
हमारी स्टोरी की वीडियो यूट्यूब पर देखें. लाइक, शेयर और सब्सक्राइब जरूर करें…
हर्षपूर्ण वातावरण में संपन्न हुए समारोह उपस्थित रहने वाले अधिवक्ताओं में अनिल सिंह, केपी सिंह, आलोक दवे, रामपाल सिंह, चक्रपाणि वात्स्यायन, मनोज शर्मा, एलएम सिंह, धर्मेंद्र तिवारी, मनोज उपाध्याय, अशीष श्रीवास्तव, अतुल शाही, रितिक शाहा, राकेश दीक्षित, संतोष कुशवाहा, पूनम सिंह, ज्योत्स्ना श्रीवास्तव, करिश्मा सिंह, सीमा श्रीवास्तव, जसवंत सिंह, राजपाल सिंह, सुनील आदि सहित सैकड़ों अधिवक्ता मौजूद रहे.