Advocate आर्या गौतम प्रयागराज विकास प्राधिकरण की पैनल एडवोकेट नियुक्ति हुईं

Advocate आर्या गौतम को प्रयागराज विकास प्राधिकरण का पैनल एडवोकेट नियुक्ति किया गया है. वह प्रयागराज विकास प्राधिकरण को लीगल एडवाइज देने के साथ ही मुकदमों की पैरवी भी करेंगी. आर्या गौतम एक प्रतिष्ठित परिवार से आती है एवं वरिष्ठ अधिवक्ता विजय गौतम की बेटी हैं.
नियुक्ति के सम्बन्ध में विधि अधिकारी, प्रयागराज विकास प्राधिकरण, प्रयागराज ने अपने पत्र के माध्यम से आर्या गौतम को सूचित किया है. आर्या गौतम की यह नियुक्ति प्रयागराज विकास प्राधिकरण के वीसी के अनुमोदन से हुई है.
आर्या गौतम ने बीबीएएलएलबी की डिग्री मुम्बई यूनिवर्सिटी से हासिल की है. Advocate आर्या वर्ल्ड इन्टलेक्चूअल प्रापर्टी ऑर्गेनाइजेशन (WIPO) मूटकोर्ट कम्पटीशन स्वीट्जरलैण्ड (जेनेवा) में इण्डिया को रिप्रेजेंटेशन कर चुकी हैं. उन्होंने इण्टरनैशनल क्रिमिनल कोर्ट (IBA ICC) मूटकोर्ट कम्पटीशन, नीदरलैण्ड में भी इण्डिया को रिप्रजेण्ट किया है.
PDA पैनल का Advocate नियुक्ति किये जाने पर हाईकोर्ट के अधिवक्ताओं ने दी बधाई
आर्या गौतम को प्रयागराज विकास प्राधिकरण के पैनल का अधिवक्ता नियुक्ति किये जाने पर उच्च न्यायालय, इलाहाबाद के अधिवक्तागण विनोद कुमार मिश्रा, देवेश मिश्रा, श्याम शरण, माधव पाण्डेय, शुभम् त्रिपाठी, अम्बुज मौर्या, दिव्य ज्योति, ईशान राहुल, सौन्दर्या गिरि, प्रत्यूष श्रीवास्तव, शिशिर कुमार, वैष्णवी श्रीवास्तव, रिषभ केसरवानी, अम्बरीश चटर्जी व अन्य अधिवक्ताओं ने बधाई एवं शुभकामनाएँ दी है.