+91-9839333301

legalbulletin@legalbulletin.in

| Register

Hard work का कोई दूसरा विकल्प नहीं होता: जस्टिस मंजू रानी चौहान

Hard work का कोई दूसरा विकल्प नहीं होता: जस्टिस मंजू रानी चौहान

इलाहाबाद हाई कोर्ट की जस्टिस मंजू रानी चौहान ने कहा कि मेहनत (hard work) का कोई दूसरा विकल्प नहीं होता. आप वकीलों से ही सीखकर में आज यहाँ तक पहुंची हूँ. उन्होंने कहा कि, जो हमारे भाग्य में होगा वह चलकर आएगा. जो हमारे भाग्य में नहीं है उसके लिए आप लाख कोशिशें कर लें लेकिन वह आपको हासिल नहीं होगा. उन्होंने कहा कि इलाहाबाद हाई कोर्ट में महिला काउंसलर्स की संख्या का बढ़ना सुखद संकेत है और यह खुशी की बात है. जस्टिस चौहान बुधवार को हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने लाइब्रेरी हाल में आयोजित प्रोग्राम को सम्बोधित कर रही थीं.

लाइब्रेरी हाल में बुधवार को जस्टिस मंजू रानी चौहान के साथ नवनियुक्त न्यायमूर्तियों जस्टिस गरिमा प्रसाद, जस्टिस वाणी रंजन अग्रवाल का स्वागत किया. अतिथियों ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्जवलन कर प्रोग्राम का शुभारंभ किया.

इस मौके पर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश पाण्डे और महासचिव अखिलेश कुमार शर्मा ने माल्यार्पण, पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र और कुबेर का पेड़ भेंटकर न्यायमूर्तियों का स्वागत किया. जस्टिस वाणी रंजन अग्रवाल ने कहा कि बार एवं बेंच के बीच सामंजस्य बढ़ाने में यह सार्थक और सराहनीय पहल है. भविष्य में भी इस तरह प्रकार के कार्यक्रम होते रहना चाहिए.

जस्टिस गरिमा प्रसाद ने आभार प्रकट करते हुए कहा कि आज का दिन मेरे लिए कुछ अलग खुशी का दिन है. इस खुशी के लिए मैंने लगभग 27 वर्षों तक इंतजार किया, जो मुझे आज हासिल हो सका. कहा कि आज मुझे जो कुछ मिल रहा है वह मेरे पिता जी के आशीर्वाद, मेहनत (hard work) और शुभकामनाओं के कारण है.

वादकारियों का भरोसा जीतने के लिए करते हैं hard work

वरिष्ठ अधिवक्ता राकेश पाण्डे ने कहा कि बार एसोसिएशन की गरिमा को आगे बढ़ाने में आप सभी का सहयोग आवश्यक है. हम सभी को वादकारियों का हित कैसे संरक्षित हो, इस बात का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है. वादकारियों का न्यायपालिका पर अटूट विश्वास है. वादकारियों का भरोसा जीतने के लिए hard work करते हैं. इस विश्वास को कायम रखना हम आप सभी की नैतिक जिम्मेदारी है क्योंकि वादकारी सिर्फ विश्वास पर ही सादे कागज पर अपने हस्ताक्षर करके जाता है. महासचिव अखिलेश कुमार शर्मा ने न्यायमूर्तियों का आभार ज्ञापित किया.

संयुक्त सचिव प्रेस रामेश्वर दत्त पाण्डेय के अनुसार इस अवसर पर पूर्व महासचिव जे बी सिंह, स्वाति अग्रवाल, रीमा गुप्ता, अंजना चतुर्वेदी, ऊष्मा मिश्रा, नीलम शुक्ला, पूजा अग्रवाल, दिव्या ओझा, कविता तोमर, खुशी जायसवाल, कंचन सिंह, संजू यादव, पूजा तलवार, कमलेश कुमार द्विवेदी, अमित कुमार सिंह, विवेक मिश्र, राज कुमार त्रिपाठी, हनुमान प्रसाद मिश्र, दिनेश वरुण, बैरिस्टर सिंह मौजूद रहे.

शशि कुमार द्विवेदी, रामेश्वर दत्त पाण्डेय, बिन्दु कुमारी, अंजनी कुमार मिश्र, अंजली सिंह तोमर, कनक कुमार त्रिपाठी, दिवांशु तिवारी, बलदेव शुक्ल, अभिषेक तिवारी, तृप्ति यादव, आरती गुप्ता, अखण्ड प्रताप त्रिपाठी, गया प्रसाद मिश्र, गिरीश चन्द्र शुक्ला, अनिरूद्ध सिंह, अवनीश चन्द्र त्रिपाठी, कृष्ण मोहन पाण्डेय, आदित्य धर द्विवेदी एवं अमित सिंह सेंगर आदि ने अपनी उपस्थिति दर्ज करायी.

इसे भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *