+91-9839333301

legalbulletin@legalbulletin.in

| Register

14 को बजेगा UP Bar Council चुनाव का बिगुल, शुरू होंगे नामांकन

चार चरणों में 16 से 29 जनवरी के बीच डाले जाएंगे वोट

14 को बजेगा UP Bar Council चुनाव का बिगुल, शुरू होंगे नामांकन

UP Bar Council के 25 सदस्यों के चुनाव के लिए नामांकन शुक्रवार से होंगे. UP Bar Council के इतिहास में पहली बार चुनाव से पहले मतदाता अधिवक्ताओं की डिग्रियों और शैक्षिक प्रमाणपत्रों का सत्यापन कराया गया है. इनमें सबसे पहले निवर्तमान सदस्यों के शैक्षिक प्रमाणपत्रों व डिग्रियों का सत्यापन हुआ और सभी के प्रपत्र सही पाए गए हैं. यह जानकारी UP Bar Council के सचिव व चुनाव अधिकारी राम किशोर शुक्ल ने गुरुवार को संवाददाताओं से बातचीत में दी.

उन्होंने बताया कि वेरीफिकेशन प्रकिया के तहत अधिवक्ताओं के वेरीफिकेशन डेक्लेरेशन फार्म में लगी डिग्रियों के सत्यापन के शैक्षिक अंक पत्र/प्रमाण पत्र विभिन्न बोर्ड/विश्वविद्यालय/महाविद्यालयों को प्रेषित किए गए और प्रेषित उक्त प्रपत्रों में लगभग 70 प्रतिशत डिग्रियों का सत्यापन पूर्ण हो चुका है और सही पाया गया है.

30 प्रतिशत डिग्रियों का सत्यापन नहीं हो पाया है लेकिन 31 जनवरी तक प्रत्येक दशा में UP Bar Council का चुनाव कराने के सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के क्रम में उन 30 प्रतिशत अधिवक्ताओं का नाम भी मतदाता सूची में शामिल किया गया है.

श्री शुक्ल ने बताया कि UP Bar Council के निवर्तमान सदस्यों की डिग्रियों  को लेकर कुछ शिकायतें भी आई थीं. इसलिए सबसे पहले उनके शैक्षिक प्रमाणपत्रों का सत्यापन का गया और सभी के प्रपत्र वैध पाए गए हैं . उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन 30 प्रतिशत अधिवक्ताओं के प्रपत्रों का सत्यापन अब तक नहीं हुआ है, उनके सत्यापन की प्रकिया चल रही है और उनका नाम मतदाता सूची में इस प्रत्याशा में रखा गया है कि उनके अंकपत्र व प्रमाण पत्र सही होंगे.

यदि इस 30 प्रतिशत में किसी अधिवक्ता की डिग्री फर्जी पाई जाती है तो उनके संबंध में Bar Council of India के निर्देश के अनुसार अग्रिम कार्यवाही की जाएगी. सत्यापन की प्रकिया में 120 वकीलों की डिग्रियां फर्जी पाई गई हैं और उनके नाम मतदाता सूची में सम्मिलित नहीं किए गए हैं. इन अधिवक्ताओं के संबंध में Bar Council of India को सूचित कर दिया गया है. वहां से दिशा-निर्देश प्राप्त होने पर अग्रिम कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी.

इसके अलावा जिन अधिवक्ताओं को सर्वोच्च न्यायालय/उच्च न्यायालय, अनुशासन समिति या पंजीकरण समिति ने डिबार किया है उनका नाम भी मतदाता सूची में सम्मिलित नहीं किया गया है. श्री शुक्ल के अनुसार इस बार दो लाख 49 हजार 808  मतदाता कौंसिल के 25 सदस्यों के चुनाव के लिए मताधिकार का प्रयोग करेंगे.

UP Bar Council चुनाव कार्यक्रम

  • नामांकन – 14 से 19 नवंबर तक
  • नामांकन पत्रों की जांच – 20 व 21 नवंबर
  • नाम वापसी – 27 नवंबर तक
  • प्रत्याशियों की अंतिम सूची – 28 नवंबर
  • मतदान (चार चरणों में)
  • पहला – 16 व 17 जनवरी
  • दूसरा – 20 व 21 जनवरी
  • तीसरा – 27 व 28 जनवरी
  • चौथा – 30 व 31 जनवरी

इसे भी पढ़ें….

One thought on “14 को बजेगा UP Bar Council चुनाव का बिगुल, शुरू होंगे नामांकन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *