Police Custody में मौत मामले में तत्कालीन एसडीएम और एसपी अब आईजी प्रयागराज को नोटिस, हलफनामे सहित पेश होने का निर्देश

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वर्ष 2009 में सपा काल में थाना मैनपुरी में Police Custody में हुई एक दिव्यांग की मौत मामले में मैनपुरी के तत्कालीन पुलिस अधीक्षक, अजय कुमार मिश्रा (वर्तमान पुलिस महानिरीक्षक, प्रयागराज रेंज) और तदकालीन अपर जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह (वर्तमान अतिरिक्त सचिव, सचिवालय, देहरादून उत्तराखंड सरकार) को पक्षकार बनाते हुए नोटिस जारी कर हलफनामा मांगा है. याचिका की अगली सुनवाई की तिथि 16 मार्च नियत की गई है. यह आदेश जस्टिस अतुल श्रीधरन और जस्टिस सिद्धार्थ नंदन की खंडपीठ ने एसोसिएशन फार एडवोकेसी एण्ड लीगल इनीशिएटिव लखनऊ की जनहित याचिका पर दिया है.
9 मई 2009 को मैनपुरी के थाना धन्ननाहार में पुलिस लॉकअप (Police Custody) के अंदर शौचालय में नाहर सिंह उर्फ स्नेह नामक पोलियो ग्रसित 23 वर्षीय युवक की सदिग्ध हालात में मृत्यु हो गई. उसकी बॉडी टॉयलेट के भीतर फांसी के फंदे से लटकती हुई मिली थी. तत्समय इसे सुसाइड का मामला बताया गया था. मृतक के पक्ष के लोगों ने इसे आत्महत्या मानने से इंकार कर दिया और पुलिस व प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाये. इसके बाद मामले की सीबीआई से जांच कराने के लिए इलाहाबाद हाई कोर्ट में जनहित याचिका दाखिल की गयी. कोर्ट इसी पर सुनवाई कर रही है.
Police Custody में हुई मौत से जुड़े फैक्ट्क्स रखते हुए अफसरों की भूमिका पर सवाल खड़े किये

याची के अधिवक्ता अंकुर शर्मा ने Police Custody में हुई एक दिव्यांग की मौत से जुड़े फैक्ट्क्स रखते हुए अफसरों की भूमिका पर सवाल खड़े किये. कोर्ट ने तत्कालीन उप जिलाधिकारी मैनपुरी, कर्मेंद्र सिंह द्वारा दाखिल की गयी घटना की मजिस्ट्रियल जांच रिपोर्ट पर नाराजगी व्यक्त की और बेहतर हलफनामा दाखिल करने का आदेश दिया. उन्हें अगली तारीख 16 मार्च को पुन: व्यक्तिगत रूप से कोर्ट में उपस्थित रहने को आदेशित किया है.
सुनवाई के दौरान बेंच ने मामले में पुलिस एवं प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई पर कुछ अहम सवाल पूछे. न्यायालय द्वारा घटना की वीडियो ग्राफी एवं उससे संबंधित जानकारी उपलब्ध कराने का आदेश दिया एवं पुलिस अभिलेखों में उक्त घटना की प्रविष्टि से संबंधित भी कुछ अहम सवाल पुलिस एवं प्रशासन से किये.
धन्नाहार थाने के थाना अध्यक्ष को भी अभिलेख सहित हलफनामा सहित हाजिर होने का आदेश दिया. जनहित याचिका मैनपुरी के 23 वर्षीय विकलांग युवक नाहर सिंह की Police Custody में हुई मृत्यु प्रकरण में दोषी अधिकारियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर सीबीआई जांच की मांग के लिए दाखिल की गई है. स्थानीय पुलिस प्रशासन ने मामले को आत्महत्या का रूप देते रफा दफा कर दिया था.