+91-9839333301

legalbulletin@legalbulletin.in

| Register

Wife की हत्या के आरोपी की उम्रकैद की सजा रद, आरोप से बरी

Wife की हत्या के आरोपी की उम्रकैद की सजा रद, आरोप से बरी

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने Wife की हत्या के आरोपी की उम्रकैद की सजा रद करते हुए बरी कर दिया है और कहा है कि अभियोजन पक्ष परिस्थितिजन्य साक्ष्यों की  कड़ी स्थापित करने में विफल रहा, जो आरोप साबित कर सकती हो. अन्य ठोस साक्ष्य भी नहीं पेश कर सका. घटनास्थल पर आरोपी की मौजूदगी भी साबित नहीं हो सकी और गवाहों के बयानों में गंभीर विरोधाभास भी है.

यह फैसला जस्टिस राजीव गुप्ता और जस्टिस समित गोपाल की बेंच ने गाजियाबाद के ट्रोनिका थाने में दर्ज मामले में हत्या का दोषी करार राजकुमार की जेल अपील स्वीकार करते हुए दिया है. ट्रायल कोर्ट ने वर्ष 2019 में राजकुमार को Wife पूजा की हत्या का दोषी मानते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई थी.

हाईकोर्ट ने कहा कि मृतका (Wife) की मां ने आरोपी की गिरफ्तारी घटनास्थल से बताई, जबकि पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार उसे ट्रोनिका सिटी के गेट नंबर दो से पकड़ा गया. हत्या में प्रयुक्त गैस सिलेंडर की बरामदगी भी संदिग्ध पाई गई. कोर्ट ने स्पष्ट किया कि अभियोजन पक्ष संदेह से परे अपराध सिद्ध नहीं कर सका. इसके साथ ही आरोपी को बरी करते हुए तत्काल रिहा करने का आदेश दिया गया है.

इसे भी पढ़ें….

One thought on “Wife की हत्या के आरोपी की उम्रकैद की सजा रद, आरोप से बरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *