+91-9839333301

legalbulletin@legalbulletin.in

| Register

जस्टिस अतुल श्रीधरन ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में Oath ली, न्यायाधीशों की संख्या 109 हुई

जस्टिस अतुल श्रीधरन ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में Oath ली, न्यायाधीशों की संख्या 109 हुई

मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय से स्थानांतरित होकर इलाहाबाद उच्च न्यायालय आए जस्टिस अतुल श्रीधरन ने मंगलवार को पद और गोपनीयता की शपथ (Oath) ली. चीफ जस्टिस अरुण भंसाली ने जस्टिस अतुल श्रीधरन को पद और गोपनीयता की शपथ (Oath) दिलाई. बता दें कि जस्टिस अतुल श्रीधरन ने मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय में 07 अप्रैल 2016 को बतौर अपर न्यायाधीश के रूप में शपथ (Oath) ली.

इसके बाद उन्होंने 17 मार्च 2018 को स्थाई न्यायमूर्ति के रूप में शपथ ली. अब उच्च न्यायालय की प्रधान पीठ में चीफ जस्टिस के अलावा न्यायाधीशों की संख्या 81 हो गई है. लखनऊ खंडपीठ में 28 न्यायमूर्ति हैं. इलाहाबाद हाईकोर्ट में जजों के कुल 160 पद स्वीकृत हैं. नयी नियुक्ति के साथ न्यायाधीशों की कुल संख्या 109 हो गई है.

शपथ ग्रहण के समय सीनियर जस्टिस मनोज कुमार गुप्ता, जस्टिस महेश चंद्र त्रिपाठी, जस्टिस डॉ गौतम चौधरी, जस्टिस डॉ शेखर कुमार यादव, जस्टिस सिद्धार्थ वर्मा, जस्टिस सुधांशु चौहान, जस्टिस इंद्रजीत शुक्ला, जस्टिस कुणाल रवि सिंह, जस्टिस सिद्धार्थ नंदन, जस्टिस विवेक कुमार सिंह समेत तमाम न्यायिक अधिकारी, अपर महाधिवक्ता, मुख्य स्थाई अधिवक्ता, शासकीय अधिवक्ता आदि उपस्थित रहे.

इसे भी पढ़ें…

One thought on “जस्टिस अतुल श्रीधरन ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में Oath ली, न्यायाधीशों की संख्या 109 हुई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *