HCBA ने 43 अधिवक्ताओं को दी चिकित्सीय सहायता राशि

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन (HCBA) ने शुक्रवार को 41 अधिवक्ताओं को चिकित्सीय सहायता समिति की अनुमोदन के बाद चिकित्सीय सहायता राशि 24 लाख 01 हजार चार सौ रुपए की राशि प्रदान की. साथ ही 02 मृतक अधिवक्ता सदस्यों स्व वीरेंद्र सिंह की पत्नी रागिनी सिंह एवं स्व अरुण कुमार तिवारी की पत्नी किरन तिवारी को बार एसोसिएशन (HCBA) की ओर से प्रदान की जाने वाली मृतक आश्रित सहायता धनराशि के तहत पांच पांच लाख की राशि का चेक प्रदान किया गया.
हाईकोर्ट बार एसोसिएशन (HCBA) के अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता राकेश पांडे बबुआ, महासचिव अखिलेश कुमार शर्मा और चिकित्सीय सहायता समिति के अध्यक्ष और वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमलेश कुमार द्विवेदी ने पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों की उपस्थिति में पात्र अधिवक्ताओं और उनके परिजनों को चेक प्रदान किया.
इस अवसर पर अध्यक्ष राकेश पांडे, महासचिव अखिलेश कुमार शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमलेश कुमार द्विवेदी, उपाध्यक्ष अमित कुमार सिंह, विवेक मिश्र, राज कुमार त्रिपाठी, हनुमान प्रसाद मिश्र, दिनेश वरूण संयुक्त सचिव प्रशासन बैरिस्टर सिंह, संयुक्त सचिव पुस्तकालय शशि कुमार द्विवेदी, संयुक्त सचिव प्रेस रामेश्वर दत्त पाण्डेय, संयुक्त सचिव महिला बिन्दु कुमारी, कोषाध्यक्ष अंजनी कुमार मिश्र, कार्यकारिणी सदस्यगण अंजली सिंह तोमर, कनक कुमार त्रिपाठी, दिवांशु तिवारी, बलदेव शुक्ल, अभिषेक तिवारी, तृप्ति यादव, आरती गुप्ता, अखण्ड प्रताप त्रिपाठी, गया प्रसाद मिश्र, गिरीश चन्द्र शुक्ला, अनिरूद्ध सिंह, अवनीश चन्द्र त्रिपाठी, कृष्ण मोहन पाण्डेय, आदित्य धर द्विवेदी, अमित सिंह सेंगर उपस्थित रहे. यह जानकारी संयुक्त सचिव प्रेस रामेश्वर दत्त पाण्डेय ने दी है.
One thought on “HCBA ने 43 अधिवक्ताओं को दी चिकित्सीय सहायता राशि”