+91-9839333301

legalbulletin@legalbulletin.in

| Register

इलाहाबाद HC ने 90 वकीलों को Senior Advocate नामित किया

पांच महिला अधिवक्ताओं के नाम भी शामिल, लिस्ट में लखनऊ बेंच के वकीलों का भी नाम

इलाहाबाद HC ने 90 वकीलों को Senior Advocate नामित किया

लखनऊ खंडपीठ सहित इलाहाबाद हाईकोर्ट व सुप्रीम कोर्ट में वकालत करने वाले 90 वकीलों को Senior Advocate नामित किया गया है. इस प्रक्रिया के बाद हाईकोर्ट  में कुल 230 Senior Advocate हो गए हैं. प्रयागराज स्थित प्रधान पीठ में अब तक 108 और लखनऊ बेंच में 32 Senior Advocate थे. प्रधान पीठ में अब यह संख्या 173 व लखनऊ बेंच में 57 हो गई है.

इससे पहले Senior Advocate के लिए आवेदन मांगे गए थे. हाईकोर्ट द्वारा गठित कमेटी ने पिछले दिनों उनका साक्षात्कार लिया था. गुरुवार को चयनित Senior Advocate की आधिकारिक सूची जारी कर दी गई. Senior Advocate का चयन हाईकोर्ट जजों द्वारा किया जाता है.

Senior Advocate का दर्जा विशिष्ट सम्मान

Senior Advocate का दर्जा अधिवक्ता अधिनियम, 1961 की धारा 16 तथा इंदिरा जयसिंग बनाम भारत का सर्वोच्च न्यायालय (2017) के निर्णय में निर्धारित दिशा-निर्देशों के तहत दिया जाता है. यह उपाधि उन अधिवक्ताओं को दी जाती है जिन्होंने लंबे अनुभव (आमतौर पर 10 से 15 वर्ष), संवैधानिक, दीवानी, फौजदारी या सेवा संबंधी मामलों में विशेषज्ञता, प्रो बोनो कार्य तथा विधि-विकास में उल्लेखनीय योगदान दिया हो.

इलाहाबाद हाई कोर्ट के अधिवक्ता अजय कुमार सिंह, अखिलेश कुमार श्रीवास्तव, अखिलेश सिंह, आलोक कुमार यादव ,अमित डागा, अमित कृष्ण, अनिल कुमार मेहरोत्रा, अनीता त्रिपाठी, अनूप कुमार श्रीवास्तव, अनुपम कुलश्रेष्ठ, अनुराग पाठक, अपुल मिश्रा, अर्चना सिंह, आरती राजे, आशीष कुमार सिंह, अशोक शंकर भटनागर, बालनाथ मिश्रा, बसरत अली खान, विधान चंद्र राय, बृजभूषण पॉल, बुशरा मरियम, चंद्र प्रकाश उपाध्याय, देश रतन चौधरी, धीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, दुर्गेश कुमार सिंह, गौरव कक्कड़, हनुमान प्रसाद दुबे, इमरान महबूब खान, इमरान उल्लाह, इंद्रराज सिंह, कृष्ण मोहन मिश्रा, महबूब अहमद, महेंद्र प्रताप, मुख्तार आलम, मुकुंद तिवारी, नरेश चंद्र त्रिपाठी, नवीन चंद्र गुप्ता, निखिल अग्रवाल, निपुण सिंह, प्रभाकर अवस्थी, प्रदीप अग्रवाल, प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव, राहुल अग्रवाल, राहुल मिश्रा, राजकुमार खन्ना, रामेंद्र प्रताप सिंह, संजीव सिंह, संतोष कुमार त्रिपाठी, सर्वेश, सर्वेश सिंह, शशिकांत शुक्ला, श्रीकृष्णा मिश्रा, सिद्धार्थ श्रीवास्तव, सुधीर दिक्षित, सुनील कुमार त्रिपाठी, सुशील कुमार शुक्ला, स्वप्निल कुमार, स्वतेश अग्रवाल, सैयद अली मुर्तुजा नकवी, तरुण अग्रवाल, त्रिवेदी शंकर, उमेश वत्स, विधु भूषण सिंह, विक्रांत राणा का नाम शामिल है.

लखनऊ बेंच के अलका वर्मा, अमरेंद्र नाथ त्रिपाठी, आनंदमणि त्रिपाठी,अनिल प्रताप सिंह, अनुज कुदेशिया,अनुराग शुक्ला, अरुण सिन्हा, बृजेश कुमार शुक्ला, ध्रुव माथुर, गौरव मेहरोत्रा, गिरीश चंद्र वर्मा, हरेंद्र प्रकाश श्रीवास्तव, मुकुंद तिवारी, निखिल अग्रवाल, प्रशांत सिंह अटल, प्रीतिश कुमार, पूर्णेन्द्र चक्रवर्ती, राकेश कुमार चौधरी, सलिल कुमार श्रीवास्तव,समीर कालिया, संजय गोस्वामी, संतोष कुमार यादव वारसी, शरद पाठक, शिव प्रकाश शुक्ला, सुदीप कुमार, वैभव कालिया, विनोद कुमार शाही, यदुकुल शिरोमणि श्रीवास्तव को Senior Advocate डेजिग्नेट किया गया है.

इसे भी पढ़ें….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *