+91-9839333301

legalbulletin@legalbulletin.in

| Register

ईमानदारी को जीवन में सर्वोच्च Priority दें: जस्टिस पाडिया

ईमानदारी को जीवन में सर्वोच्च Priority दें: जस्टिस पाडिया

इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति प्रकाश पाडिया ने कहा कि गुरू, माता पिता का सम्मान, जीवन में अनुशासन, कड़ी मेहनत व ईमानदारी को सर्वोच्च Priority देनी चाहिए. शिक्षा केवल डिग्री हासिल करने ही नहीं अपितु समाज में सकारात्मक सांस्कृतिक बौद्धिक परिवर्तन का अवसर है.

जस्टिस पाडिया ने यह बातें बीबीएस इंजीनियरिंग कालेज फाफामऊ प्रयागराज में नव प्रवेशी छात्र छात्राओं के स्वागत के लिए आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि व्यक्त किए. जस्टिस पाडिया ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय में प्रोफेसर रहे सुप्रीम कोर्ट व हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता स्वर्गीय डा आरजी पाडिया की स्मृति में विधि संस्थान के प्रथम व द्वितीय स्थान पाने वाले विधि छात्र छात्राओं को हर वर्ष स्कालरशिप देने की घोषणा की.

विशिष्ट अतिथि हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता राकेश पांडेय ने कहा कि विद्यार्थी जीवन ही जीवन की महत्वपूर्ण नींव है. छात्रों को पढ़ने के साथ साथ खेलकूद व सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भागीदारी करनी चाहिए.

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन, सरस्वती वंदना से किया गया. छात्र छात्राओं ने गणपति वंदना, नृत्य गीत नाटक व फैशन शो करके मन मोह लिया.इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया. धन्यवाद ज्ञापन कालेज के डायरेक्टर डॉ आशुतोष श्रीवास्तव ने किया.

इसे भी पढ़ें…

One thought on “ईमानदारी को जीवन में सर्वोच्च Priority दें: जस्टिस पाडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *