+91-9839333301

legalbulletin@legalbulletin.in

| Register

इंजीनियरिंग सेवा प्री का पुनरीक्षित Result घोषित करने के बाद ही लें मेंस परीक्षा, 41 ने दाखिल की थी याचिका

इलाहाबाद हाई कोर्ट का उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग को निर्देश

इंजीनियरिंग सेवा प्री का पुनरीक्षित Result घोषित करने के बाद ही लें मेंस परीक्षा

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग को संयुक्त राज्य इंजीनियरिंग सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा-2024 का संशोधित Result जारी करने का निर्देश दिया है और कहा है कि Result के बाद ही मुख्य परीक्षा आयोजित की जाय. जस्टिस अजित कुमार ने रजत मौर्या व 41 अन्य की याचिकाओं पर दिया है. 25 सितंबर 2025 को फैसला सुनाते हुए आयोग को Result में ‘माइग्रेशन’ के सिद्धांत को अनिवार्य रूप से लागू करने का आदेश दिया है.

इस फैसले के तहत, आरक्षित वर्ग के वे उम्मीदवार जिन्होंने योग्यता के आधार पर अनारक्षित वर्ग के कट-ऑफ अंक के बराबर या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं, उन्हें अनारक्षित सूची में शामिल करना होगा. याचिकाकर्ताओं ने अदालत में तर्क दिया था कि आयोग ने भर्ती विज्ञापन के अनुसार कुल रिक्तियों के मुकाबले 1:15 के अनुपात में यानी 9135 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए योग्य घोषित नहीं किया, बल्कि केवल 7358 को ही सफल घोषित किया.

प्रारंभिक परीक्षा का Result श्रेणी वार  तैयार किया गया

इसके अलावा, उन्होंने इस बात पर भी आपत्ति जताई कि प्रारंभिक परीक्षा का Result श्रेणी वार  तैयार किया गया और योग्य आरक्षित वर्ग  को अनारक्षित वर्ग में समायोजित नहीं किया गया जो आरक्षण के मूल सिद्धांत के खिलाफ है. कोर्ट ने आयोग को निर्देश दिया कि वह प्रारंभिक परीक्षा के योग्य उम्मीदवारों की मेरिट सूची को दोबारा तैयार करे.

कोर्ट ने साफ किया कि आरक्षण के सिद्धांत के अनुरूप, आयोग को यह सुनिश्चित करना होगा कि आरक्षित वर्ग के उच्च मेरिट वाले अभ्यर्थियों को अनारक्षित श्रेणी की सूची में जगह मिले. आयोग को यह संशोधित प्रारंभिक परीक्षा Result जारी करने के बाद ही मुख्य परीक्षा आयोजित करने की अनुमति होगी.

इसे भी पढ़ें….

2 thoughts on “इंजीनियरिंग सेवा प्री का पुनरीक्षित Result घोषित करने के बाद ही लें मेंस परीक्षा, 41 ने दाखिल की थी याचिका

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *